- Home
- News
- England vs Australia: Sarfaraz Ahmed didn’t want to play final match in England, says misbah Ul Haq
सरफराज अहमद से आखिरी मैच खेलने के लिए पूछा गया, वो इच्छुक नहीं था: मिस्बाह उल हक
सरफराज अहमद को पूरी सीरीज के दौरान नजरअंदाज किया गया.
Published On Sep 09, 2020, 06:45 PM IST
Last UpdatedSep 09, 2020, 06:45 PM IST
Sarfaraz Ahmed @ Twitter
विश्व कप 2019 में पाकिस्तान की टीम की कमान संभालने वाले कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmad) इन दिनों टीम में लगतार नजरअंदाज किए जा रहे हैं। इंग्लैंड दौरे पर भी सरफराज टीम का हिस्सा थे लेकिन फिर भी वो खेलते हुए नजर नहीं आए। मुख्य चयनकर्ता और कोच मिस्बाह उल हक (Misbah Ul Haq) ने खुलासा किया है कि आखिरी मैच में सरफराज ने खुलने से मना कर दिया था।
ENG vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान, सलामी बल्लेबाज को मिला मौका
मिसबाह उल हक को मैच से पहले बताया कि वह खेलने के इच्छुक नहीं थे। मिस्बाह ने जियो न्यूज चैनल से कहा, ‘‘उसने खेलने से इनकार नहीं किया लेकिन हां, उसकी कुछ आशंकायें थीं क्योंकि उन्हें दौरे के अंतिम मैच में खेलने के बारे में पूछा गया। ’’
ICC T20 Rankings: बाबर आजम को पछाड़ डेविड मलान बने नंबर-1, केएल राहुल को हुआ घाटा
उन्होंने कहा, ‘‘अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं भी इसी तरह महसूस करता। जब किसी खिलाड़ी को दौरे के अंतिम मैच में खेलने के लिये पूछा जाता है तो वह थोड़ा आशंकित महसूस करता है क्योंकि उसे पहले के मैचों में नहीं खिलाया गया।’’