• Home
  • News
  • England vs Australia: Steve Smith’s dismissal at SCG creates controversy

सिडनी वनडे में स्टीवन स्मिथ के विकेट को लेकर हुआ विवाद

इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया को 16 रनों से हराया

Edited By : Gunjan Tripathi |Jan 22, 2018, 12:29 PM IST

Published On Jan 22, 2018, 12:29 PM IST

Last UpdatedJan 22, 2018, 12:29 PM IST

स्टीवन स्मिथ © Getty Images

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे वनडे में 16 रनों से जीत हासिल कर इंग्लैंड ने 3-0 से वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया और इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज में मिली शर्मनाक हार का बदला भी पूरा हुआ। हालांकि मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के विकेट को लेकर काफी चर्चा हुई। 303 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया टीम एक समय पर संभली हुई थी लेकिन 34वें ओवर में मार्क वुड की गेंद पर स्मिथ के जॉस बटलर के हाथों कैच आउट होने के बाद कंगारू टीम को बड़ा झटका लगा। हालांकि कई लोगों का कहना है कि स्मिथ का कैच सही नहीं था।

ओवर की आखिरी गेंद स्मिथ के बल्ले से लगकर पीछे विकेटकीपर बटलर की तरफ गई और बटलर ने गेंद पकड़कर कैच आउट की जोरदार अपील की। हालांकि कैच पूरी तरह साफ नहीं लग रहा था इसलिए फील्ड क्रिस गैफनी ने तीसरे अंपायर का मदद ली। लेकिन गैफनी ने सॉप्ट डिसमिसल आउट ही दिया। तीसरे अंपायर कुमार धर्मसेना भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पा रहे थे, उन्होंने फील्ड अंपायर के फैसले को ध्यान में रखते हुए स्मिथ को आउट दिया। कमेंटेटर और पूर्व इंग्लिश कप्तान एलेक स्टीवर्ट ने कहा कि फील्ड अंपायर के दिए सॉफ्ट सिग्नल का तीसरे अंपयार के फैसले पर काफी प्रभाव पड़ा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्मिथ सिडनी वनडे में 66 गेंदो में 45 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा किए बिना आउट हो गए। स्मिथ के आउट होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 181 पर 4 विकेट खो दिए थे। आखिरी ओवरों में क्रिस वोक्स की घातक गेंदबाजी के सामने ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 286 रन ही बना सकी।

Editor's Pick