सचिन तेंदुलकर लॉडर्स में घंटी बजाकर टेस्‍ट मैच की करेंगे शुरुआत

भारत और इंग्‍लैंड के बीच दूसरा टेस्‍ट मैच लॉडर्स में खेला जाएगा।

Edited By : Kamlesh Rai |Aug 09, 2018, 05:45 PM IST

Published On Aug 09, 2018, 05:45 PM IST

Last UpdatedAug 09, 2018, 05:45 PM IST

Ravi shstri with sachin © Getty Images

क्रिकेट का मक्‍का कहे जाने वाले लॉडर्स के ऐतिहासिक मैदान पर जब भी कोई टेस्‍ट मैच खेला जाना होता है तो उससे पहले घंटी बजाने की परंपरा है। इस मैदान का क्रिकेट के इतिहास में खास स्‍थान है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/sunil-joshi-romesh-powar-among-20-applicants-for-indian-womens-cricket-team-coach-job-733820″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्ट मैच शुरू होने से पहले लॉडर्स के ऐतिहासिक पवेलियन से कोई विशिष्ट अतिथि घंटी बजाता है और टेस्ट मैच शुरू होने की उद्घोषणा करता है। इस बार पहले दिन की इस परंपरा को निभाने की जिम्मेदारी  महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को मिली है।

द डेली ऑब्‍जर्बर के मुताबिक, लॉडर्स के प्रशासनिक अधिकारी हुगो बर्नार्ड ने बताया किया कि भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्‍ट मैच से पहले पांच मिनट तक सचिन तेंदुलकर या रवि शास्‍त्री  को घंटी बजाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

तेंदुलकर ने लॉडर्स टेस्‍ट के पहले दिन के लिए इस आमंत्रण को स्‍वीकार कर लिया है जबकि शास्‍त्री तीसरे दिन के खेल से पहले उपलब्‍ध होंगे या नहीं अब तक उन्‍होंने कोई पुष्टि नहीं की है।

लॉडर्स टेस्‍ट की शुरुआत गुरुवार यानी आज से होनी है लेकिन लंच तक टॉस नहीं हो सका था। रूक रूककर हो रही बारिश की वजह से पिच पर कवर हैं। बारिश रूकने का इंतजार किया जा रहा है। पांच मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्‍लैंड की टीम 1-0 से आगे है।

Editor's Pick