England vs India, 4th Test: रोरी बर्न्स-हसीब हमीद की सलामी जोड़ी की बदौलत जीत से 291 रन दूर इंग्लैंड

भारतीय टीम ने दूसरी पारी में 466 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 368 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा है।

Edited By : India.com Staff |Sep 05, 2021, 11:27 PM IST

Published On Sep 05, 2021, 11:27 PM IST

Last UpdatedSep 05, 2021, 11:27 PM IST

ओवल टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड टीम के सलामी बल्लेबाजों रोरी बर्न्स (31) और हसीब हमीद (43) ने अपनी टीम की जीत की उम्मीदों को जगाए रखा है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दोनों बल्लेबाज क्रीज पर बने हुए हैं और इंग्लैंड ने बिना नुकसान 77 रन बना लिए हैं। जीत के लिए मेजबान टीम को मैच के आखिरी दिन 291 रन बनाने होंगे।

भारत ने दूसरी पारी में 466 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 368 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। टीम इंडिया ने पहली पारी में 191 पर ऑलआउट होने के बाद इंग्लैंड की पारी को 290 रन पर समेट दिया था। जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने 99 रन की बढ़त हासिल कर ली थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत की ओर से तीसरे दिन रोहित शर्मा ने 127 और चेतेश्वर पुजारा ने 61 रन की शानदार की पारियां खेली थी। जबकि चौथे दिन मध्य क्रम के लड़खड़ाने के बाद शार्दुल ठाकुर और रिषभ पंत ने सातवें विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत बढ़त तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

पहली पारी में 57 रन बनाने वाले ठाकुर ने 72 गेंदों पर 60 रन बनाए जिसमें सात चौके और एक छक्का शामिल है। पंत ने 106 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। निचले क्रम में उमेश यादव ने 25 और जसप्रीत बुमराह ने 24 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की तरफ से क्रिस वोक्स ने तीन जबकि ओली रॉबिन्सन और मोईन अली ने दो-दो विकेट लिए।

Editor's Pick