• Home
  • News
  • ENG vs IND: जसप्रीत बुमराह ने फाइफर लेकर इंडिया की कराई वापसी, राहुल ने ठोका पचासा

ENG vs IND: जसप्रीत बुमराह ने फाइफर लेकर इंडिया की कराई वापसी, राहुल ने ठोका पचासा

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है. मैच के लाइव अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

Edited By : Saurav Kumar |Jul 11, 2025, 02:30 PM IST

Published On Jul 11, 2025, 02:30 PM IST

Last UpdatedJul 11, 2025, 02:30 PM IST

Jasprit Bumrah

 ENG vs IND Day 2 Live: इंग्लैंड की पहली पारी लॉर्ड्स टेस्ट में 387 रन पर सिमट गई है. सर्वाधिक 104 रन जो रूट ने बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए. इंग्लैंड ने दूसरे दिन के खेल की शुरुआत चार विकेट पर 251 रन से की थी. सुबह जल्दी-जल्दी विकेट गिरे और 271 तक इंग्लैंड ने तीन विकेट और गंवा दिए. पहले दिन 99 रन पर नाबाद रूट 104, स्टोक्स 44 और क्रिस वोक्स शून्य पर आउट हुए। तीनों का विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया.

वहं दूसरे दिन भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं. भारत के लिए फिलहाल केएल राहुल 53 और ऋषभ पंत 19 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं. भारत को दूसरे दिन पहली पारी में पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप, दूसरे झटका करुण नायर के रूप में और तीसरा झटका कप्तान शुभमन गिल के रूप में लगा है.

दूसरे दिन इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ और ब्रायडन कार्स ने आठवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की. स्मिथ को 51 के स्कोर पर आउट कर सिराज ने इस साझेदारी को तोड़ा. उस समय टीम का स्कोर 355 था. आर्चर नौवें विकेट के रूप में 370 के स्कोर पर आउट हुए. उन्हें बोल्ड कर बुमराह ने अपना पांचवां विकेट लिया. ब्रायडन कार्स आखिरी विकेट के रूप में 387 के स्कोर पर आउट हुए. कार्स 56 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें सिराज ने आउट किया. इंग्लैंड की पारी दूसरे सत्र में समाप्त हुई.

विपक्षी टीम के निचले क्रम के बल्लेबाज हमेशा से भारतीय टीम की परेशानी रहे हैं. भारतीय टीम ने यहां भी इंग्लैंड की पारी में 271 पर सात विकेट गिरा दिए थे. लेकिन, आखिरी तीन विकेट ने 116 रन जोड़कर टीम को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचा दिया.

Follow Updates here:

ENG vs IND: जसप्रीत बुमराह ने फाइफर लेकर इंडिया की कराई वापसी, राहुल ने ठोका पचासा

इंग्लैंड की पहली पारी लॉर्ड्स टेस्ट में 387 रन पर सिमट गई है. सर्वाधिक 104 रन जो रूट ने बनाए. भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिए. वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं.

ENG vs IND Day 2 Live: शुभमन गिल लौटे पवेलियन, भारत को लगा तीसरा झटका

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल लॉर्ड्स की पहली पारी में ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल सके. गिल 16 रन बनाकर क्रिस वोक्स का शिकार बने हैं.

ENG vs IND Day 2 Live: भारत को लगा दूसरा झटका, करुण फिर फेल

भारतीय टीम को दूसरा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका करुण नायर के रूप में लगा है. नायर 40 रन बनाकर बेन स्टोक्स आउट हुए हैं.

ENG vs IND Day 2 Live: जोफ्रा आर्चर की शानदार वापसी, जायसवाल को भेजा पवेलियन

भारतीय टीम को पहला झटका लग चुका है. इंग्लैंड के लिए 4 साल बाद कमबैक करने वाले तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल को पवेलियन की राह दिखाई है.

ENG vs IND Day 2 Live: भारत की बल्लेबाजी शुरू, जायसवाल और राहुल क्रीज पर

भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर उतरे हैं.

ENG vs IND Day 2 Live: इंग्लैंड की पारी 387 पर सिमटी, बुमराह ने खोला पंजा

इंग्लैंड टीम की पहली पारी 387 रन पर सिमट गई है. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने दमदार शतक लगाया तो वहीं जसप्रीत बुमराह ने गेंद से कहर बरपाते हुए भारत के लिए फाइफर लिया.

ENG vs IND Day 2 Live: बुमराह ने खोला पंजा, इंग्लैंड के गिरे 9 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर गेंद से कहर बरपाते हुए पंजा कोल लिया है. उन्होंने जोफ्रा आर्चर को आउट कर अपने 5 विकेट पूरे किए हैं.

ENG vs IND Day 2 Live: सिराज ने भारत को दिलाई आठवीं सफलता, जेमी स्मिथ आउट

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ 51 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं. जेमी स्मिथ का विकेट मोहम्मद सिराज ने लिया.

ENG vs IND Day 2 Live: जेमी स्मिथ फिर मैदान पर टिके, कार्स निभा रहे भरपूर साथ

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ एक बार फिर मैदान पर टिक गए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ अर्धशतक लगा चुके हैं. वहीं उनका साथ ब्रायडन कार्स निभा रहे हैं.

ENG vs IND Day 2 Live: इंग्लैंड को सातवां झटका, वोक्स आउट

भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को सातवां झटका दे दिया है. जसप्रीत बुमराह ने क्रिस वोक्स को उनकी पहली ही गेंद पर आउट किया है.

ENG vs IND Day 2 Live: शतक लगाकर पवेलियन लौटे जो रूट, बुमराह का डबल अटैक

जसप्रीत बुमराह ने मैच के दूसरे दिन डबल अटैक करते हुए इंग्लैंड को छठा झटका दे दिया है. बुमराह ने इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को 104 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई.

ENG vs IND Day 2 Live: इंग्लैंड को लगा पांचवां झटका, कप्तान स्टोक्स लौटे पवेलियन

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड को पांचवां झटका दे दिया है. बुमराह ने इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स को पवेलियन की राह दिखाई है.

ENG vs IND Day 2 Live: जो रूट ने ठोका 37वां शतक, रचा इतिहास

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने कमाल करते हुए लॉर्ड्स के मैदान पर शानदार शतक पूरा किया. यह लॉर्ड्स के मैदान पर उनका आठवां शतक है.

Editor's Pick