- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England vs Ireland ODI 2020: Ireland announce squad for ODI opener against England
इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए आयरलैंड ने किया टीम का ऐलान
दक्षिण अफ्रीकी मूल के कैंफर ने नामीबिया के खिलाफ फरवरी में टी20 श्रृंखला में आयरलैंड ए के लिए दो शतक लगाए थे
Published On Jul 29, 2020, 01:24 PM IST
Last UpdatedJul 29, 2020, 01:24 PM IST
Ireland Cricket Team
आयरलैंड क्रिकेट ने इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच के लिए 14 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में ऑलराउंडर कुर्टिस कैंफर को जगह मिली है। एंड्रयू बालबर्नी टीम के कप्तान होंगे।
आज ही के दिन जयवर्धने-संगकारा ने खेली थी वर्ल्ड रिकॉर्ड पारी
दक्षिण अफ्रीकी मूल के कैंफर ने नामीबिया के खिलाफ फरवरी में टी20 श्रृंखला में आयरलैंड ए के लिए दो शतक लगाए थे। मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरी टेक्टर को भी टीम में जगह दी गई है जो आयरलैंड के लिए टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं।
पिछले साल सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले मार्क एडेर को टीम से बाहर कर दिया गया है। एडेर ने पिछले सप्ताह इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ टखने की चोट से उबरकर वापसी की थी और उन्होंने अपने 8 ओवर के स्पेल में 74 रन लुटा दिए थे।
पहले वनडे के लिए आयरलैंड की टीम :
एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), कुर्टिस कैंफर, जेरेथ डेलानी, जोश लिटिल, एंड्रयू मैकब्राइन, बैरी मैकार्थी, केविन ओ ब्रायन, विलियम पोर्टरफील्ड, बॉयड रैंकिन, सिमि सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोरकान टकर, क्रेग यंग।