• Home
  • News
  • England vs ireland odi series 2020 probable xi weather forecast pitch report details 4097431

England vs Ireland 2020, 1st ODI Predicted XI: पहले वनडे में ऐसा हो सकता है इंग्लैंड-आयरलैंड का प्लेइंग XI

England vs Ireland 2020, 1st ODI Predicted XI: वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर कब्जा करने के बाद इंग्लैंड की टीम अब वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड की मेजबानी करेगी

Edited By : Kamlesh Rai |Jul 29, 2020, 04:58 PM IST

Published On Jul 29, 2020, 04:58 PM IST

Last UpdatedJul 29, 2020, 04:58 PM IST

England vs Ireland 2020, 1st ODI Predicted XI: इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच गुरुवार से 3 मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो रही है. सीरीज का पहला वनडे साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस लिमिटेड ओवर की सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी इयोन मोर्गन  (Eoin Morgan) करेंगे जबकि आयरलैंड की कमान एंड्रयू बालबिर्नी (Andrew Balbirnie) के हाथों में होगी.

कैसा रहेगा मौसम का हाल (Weather Forecast)

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउथैम्प्टन में गुरुवार को अच्छी धूप निकलने का अनुमान है. बारिश के 10  प्रतिशत चांस है. यहां का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 18 और 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद जताई गई है.

पिच रिपोर्ट (Pitch Report)

लिमिटेड ओवर के क्रिकेट में आमतौर  पर रोज बाउल की विकेट बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है. पिच में समान उछाल रहने की उम्मीद है.  टॉस जीतने वाली टीम यहां पहले फील्डिंग करना पसंद करेगी.

बिलिंग्स और बैंटम निभा सकते हैं  फीनिशर्स की भूमिका

टेस्ट टीम के कप्तान जो रूट की अनुपस्थिति में जेम्स विंस को इंग्लैंड की टीम तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतार सकती है. सैम बिलिंग्स (Sam Bilings) और टॉम बैंटम से मेजबान टीम को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो फिनिशर्स की भूमिका निभा सकते हैं.

डेविड विले को नई गेंद से साकिब महमूद का साथ मिल सकता है. टॉम कर्रन पेस अटैक की अगुआई करते हुए नजर आएंगे. स्पिन की जिम्मेदारी उप कप्तान मोइन अली और आदिल राशिद के कंधों पर होगी.

केविन ओ ब्रायन हो सकते हैं आयरलैंड के ट्रंप कार्ड 

ओपनिंग में जेम्स मैक्कुलम के साथ पॉल स्टर्लिंग होंगे. पूर्व कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड को चौथे नंबर पर उतारा जा सकता है. केविन ओ ब्रायन आयरलैंड के ट्रंप कार्ड होंगे. उन्हें छठे नंबर पर उतारा जा सकता है. आयरलैंड के पास अनुभवी पेस अटैक बॉयड रेनकिन और टिम मुर्ताघ मौजूद है.

इंग्लैंड  के  संभावित इलेवन (Probable Playing XI)

जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जेम्स विंस, इयोन मोर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, टॉम बैंटम, मोइन अली, डेविड विले, टॉम कर्रन, आदिल राशिद, साकिब महमूद.

आयरलैंड के  संभावित इलेवन (Probable Playing XI)

पॉल स्टर्लिंग, जेम्स मैक्कुलम, एंड्रयू बालबिर्नी (कप्तान), विलियम पोर्टरफील्ड, गैरी विल्सन, केविन ओ ब्रायन, एंड्रयू मैक्ब्रायन, बैरी मैककर्दी, जॉर्ज डॉकरेल, टिम मुर्ताघ, बॉयड रेनकिन.

Editor's Pick