England vs New Zealand, 1st Test, Day 3: बारिश के कारण धुला तीसरे दिन का खेल, नहीं फेंकी जा सकी एक भी गेंद

पहले टेस्ट के तीसरे दिन तक न्यूजीलैंड के पास पहली पारी के आधार पर 267 रन की बढ़त है.

Edited By : India.com Staff |Jun 05, 2021, 08:44 AM IST

Published On Jun 05, 2021, 08:44 AM IST

Last UpdatedJun 05, 2021, 08:44 AM IST

England vs New Zealand, 1st Test, Day 3: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ गया और एक भी गेंद डाले बिना दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा कर दी गई. इंग्लैंड ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में दो विकेट पर 111 रन बनाए थे और वह न्यूजीलैड के स्कोर से 267 रन पीछे चल रही है. इंग्लैंड की तरफ से रोरी बर्न्‍स 134 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 59 रन और कप्तान जोए रूट 112 गेंदों पर पांच चौके के सहारे 42 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

तीसरे दिन सुबह से जारी बारिश के कारण तीसरे दिन का खेल बाधित हुआ और पहले तथा दूसरे सत्र में एक भी गेंद नहीं डाली सकी. बीच-बीच में बारिश रुकने के बाद खेल कराने की संभावना दिखते ही फिर बारिश होने के कारण तीसरे दिन के मैच को कराना संभव नहीं हो सका और अंत में अंपायरों ने स्टंप्स की घोषणा की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ने के बाद उम्मीद है कि चौथे और पांचवें दिन मैच को कुछ ज्यादा समय तक कराया जा सकता है और दोनों दिन 98-98 ओवर फेंके जा सकते हैं.

इससे पहले, दूसरे दिन न्यूजीलैंड ने डेब्यू टेस्ट खेल रहे सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के 347 गेंदों पर 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 200 रन की शानदार पारी के दम पर 378 रन बनाए थे. न्यूजीलैंड को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और काइल जैमिसन ने डॉमिनिक सिब्ले को खाता खोले बिना तथा टिम साउदी ने जैक क्राव्ली (2) को पवेलियन भेज मेजबान टीम को शुरुआती झटके दिए थे.

इंग्लैंड को बर्न्‍स और रूट ने शुरूआती झटकों से उबारा था और स्टंप्स तक दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी कर डाली थी. तीसरे दिन का खेल पूरी तरह धुलने के बाद बर्न्‍स और रूट पर चौथे दिन शनिवार को टीम को बढ़त दिलाने की जिम्मेदारी होगी, जबकि न्यूजीलैंड की टीम मेजबान टीम को पहली पारी में जल्द समेट कर लीड लेना चाहेगी. न्यूजीलैंड की ओर से पहली पारी में साउदी और जैमिसन ने अब तक एक-एक विकेट लिए हैं.

Editor's Pick