- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England vs new zealand 2nd test new zealand seal their first test series victory in england since 1999 4736702
England vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजीलैंड ने 22 साल बाद इंग्लैंड में जीती टेस्ट सीरीज, Matt Henry 'प्लेयर ऑफ द मैच'
न्यूजीलैंड ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मुकाबले के चौथे ही दिन रविवार को इंग्लैंड को आठ विकेट से हराकर दो मैचों की यह सीरीज 1-0 से जीत ली.
Published On Jun 13, 2021, 04:59 PM IST
Last UpdatedJun 13, 2021, 04:59 PM IST
England vs New Zealand, 2nd Test: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम (Edgbaston, Birmingham) में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की. इसी के साथ मेजबान टीम ने 2 मुकाबलों की सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है. दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था, जिसके बाद यह मैच निर्णायक बन चुका था. न्यूजीलैंड ने साउथम्प्टन में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ICC Test Championship) का फाइनल खेलना है. ऐसे में यह जीत उसे आत्मविश्वास देगी.
इसी के साथ न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड की धरती पर 22 साल बाद कोई टेस्ट सीरीज अपने नाम की है. इससे पहले उसने साल 1999 में यहां टेस्ट शृ्ंखला जीती थी. मैट हैनरी (Matt Henry) को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है, जबकि डेवोन कॉन्वे (Devon Conway) और रोरी बर्न्स (Rory Burns) को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया है.
The @BLACKCAPS come out on top ✌️
New Zealand seal their first Test series victory in England since 1999, after an eight-wicket win in Edgbaston! #ENGvNZ | https://t.co/ukVyuJQZm0 pic.twitter.com/fEzTHYnAq3
— ICC (@ICC) June 13, 2021
इंग्लैंड ने पहली पारी में 303 रन बनाए, जबकि न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 388 रन बनाए थे और 85 रनों की बढ़त हासिल की थी. इंग्लैंड की दूसरी पारी चौथे दिन के पहले सत्र में 122 रन पर ऑलआउट हुई और उसे 37 रनों की मामूली बढ़त मिली. इसके साथ उसने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 38 रनों का लक्ष्य दिया. न्यूजीलैंड ने 10.5 ओवर में दो विकेट पर 41 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया. न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान टॉम लाथम 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 23 रन बनाकर नाबाद रहे. इंग्लैंड की तरफ से स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली स्टोन को एक-एक विकेट मिला.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और ब्रॉड ने डेवोन कॉन्वे को आउट कर कीवी टीम को पहला झटका दिया. कॉन्वे ने चार गेंदों पर तीन रन बनाए. इसके बाद स्टोन ने विल यंग को आउट किया जिन्होंने 31 गेंदों पर एक चौके के सहारे आठ रन बनाए.
इससे पहले, चौथे दिन इंग्लैंड ने नौ विकेट पर 122 रन से आगे खेलना शुरू किया और स्टोन ने 15 और जेम्स एंडरसन ने खाता खोले बिना पारी आगे बढ़ाई, लेकिन ट्रेंट बोल्ट ने दिन की पहली ही गेंद पर स्टोन को आउट कर इंग्लैंड की पारी ढेर कर दी. स्टोन ने 54 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 15 रन बनाए जबकि जेम्स एंडरसन खाता खोले बिना नाबाद रहे. न्यूजीलैंड की ओर से दूसरी पारी में मैट हेनरी और नील वेगनर ने तीन-तीन विकेट, जबकि ट्रेंट बोल्ट और एजाज पटेल को दो-दो विकेट मिले.