add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

जो रूट-कॉलिन डी ग्रैंडहोम के मुकाबले का मजा लेते हैं कीवी गेंदबाजी कोच

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच शेन जुर्गेंसन का मानना ​​है कि कॉलिन डी ग्रैंडहोम इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए "एक चुनौती पेश करते हैं"।

user-circle cricketcountry.com Written by Gunjan Tripathi
Last Published on - June 5, 2021 2:08 PM IST

न्यूजीलैंड के गेंदबाजी कोच शेन जुर्गेंसन का मानना है कि ऑलराउंडर कॉलिन डी ग्रैंडहोम इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के सामने कड़ी चुनौती पेश करते हैं।

लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा पहले टेस्ट मैच में उतरने से पहले डी ग्रैंडहोम ने 2019 विश्व कप फाइनल में रूट को आउट किया था। फिलहाल रूट लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक 42 रन बनाकर नाबाद हैं और अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बारिश के चलते धुल गए तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद जुर्गेसन ने कहा, “जो एक शानदार खिलाड़ी है, वो एक बहुत अच्छा कप्तान है लेकिन ये एक मजेदार मुकाबला है। निजी तौर पर, मैं बॉलकनी पर बैठकर इसे देखना पसंद करता हूं।”

IPL 2021 के बाकी सीजन में नजर नहीं आएंगे Pat Cummins, यह है वजह

उन्होंने कहा, “कॉलिन ऐसा गेंदबाज है जो या तो गेंद को स्विंग करता है या सीम। आप उसे 115 या 125 kmh की गति से गेंदबाजी करता है लेकिन कॉलिन जब गेंद को हिट करता है तो वो बेहद ताकतवर है इसलिए वो भारी गेंद डालता है।”

TRENDING NOW

कीवी कोच ने कहा, “मुझे लगता है कि जब आपने गुरुवार को देखा वो गेंद ऊपर-नीचे डाल रहा था, शायद नीचे रखने की कोशिश कर रहा था और मूवमेंट करा रहा था। वो बहुत सटीक है और बल्लेबाजों के लिए चुनौती खड़ी करता है।”

लॉर्ड्स के मैदान पर ही खेले गए विश्व कप फाइनल को याद कर उन्होंने कहा, “दोनों के बीच मुकाबला बराबर है। विश्व कप फाइनल में कॉलिन ने उसे आउट किया था लेकिन उसी मैच में बाकी बल्लेबाजों के मुकाबले वो कॉलिन के धैर्य की परीक्षा लेता है। दोनों जब (शनिवार को) एक दूसरे के सामने होंगे को अच्छा मुकाबला होगा।”