ENG vs PAK : पहले टी20 में ये हो सकता है इंग्लैंड-पाक का प्लेइंग XI

टी20 से पहले दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जहां मेजबान इंग्लैंड ने बाजी मारी थी

Edited By : Kamlesh Rai |Aug 27, 2020, 05:07 PM IST

Published On Aug 27, 2020, 05:07 PM IST

Last UpdatedAug 27, 2020, 05:07 PM IST

Babar Azam @instagram

England vs Pakistan 1st T20 Predicted Playing XI: टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमें शुक्रवार (28 अगस्त 2020) से टी20 सीरीज में भिड़ेंगी। दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। दोनों टीमों में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। इंग्लैंड की कप्तानी इयोन मोर्गन करेंगे वहीं पाक टीम की अगुआई बाबर आजम करेंगे।

ड्वेन ब्रावो ने रचा इतिहास; 500 टी20 क्रिकेट लेने वाले गेंदबाज बने

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान के बॉलिंग अटैक में पेसर मोहम्मद आमिर सहित ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज और शोएब मलिक की वापसी होगी वहीं इंग्लैंड टीम को सीरीज शुरू होने से पहले ओपनर जेसन रॉय के रूप में तगड़ा झटका लगा है जो चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए हैं।

England vs Pakistan 1st T20 Live Streaming: अब फटाफट क्रिकेट में इंग्लैंड-पाक होंगे आमने-सामने, जानिए कब और कहां भिड़ेंगी दोनों टीमें

आयरलैंड के खिलाफ जॉनी बेयरस्टो और डेविड विली का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था। डेविड मलान भी घरेलू क्रिकेट में डबल सेंचुरी जड़कर इंग्लैंड के स्क्वॉड में लौटे हैं। पहला टी20 मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में भारतीय समयानुसार रात 10:30 से खेला जाएगा।

बारिश डाल सकती है खलल

पहले टी20 मैच में बारिश का अनुमान है। ऐसे में ओवर्स की कटौती हो सकती है। हालांकि बाद में मौसम साफ होने के आसार हैं।

पिच रिपोर्ट

पिछले दो टी20 मैच में इंग्लैंड को इस वेन्यू पर भारत और पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा है। विकेट से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। हालांकि बाद में बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान हो जाएगा।

इंग्लैंड के संभावित प्लेइंग इलेवन

टॉम बैंटन, जॉनी बेयरस्टो, जो डेनली, डेविड मलान, इयोन मोर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, लुइस ग्रेगरी, टॉम कर्रन, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

पाकिस्तान के संभावित प्लेइंग इलेवन

बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद हफीज, हैदर अली, शोएब मलिक,इफ्तिकार अहमद, इमाद वसीम, मोहम्मद रिजवान, शादाब खान, शाहीन आफरीदी, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद आमिर।

Editor's Pick