- Home
- News
- England vs pakistan 1st test you cant do this to a player who has led pakistan for four years and won champions trophy says shoaib akhtar 4105263
पूर्व कप्तान सरफराज अहमद के हाथ में जूते देख भड़ उठे शोएब अख्तर, टीम मैनेजमेंट को सुनाई खरी खोटी
पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने बचाव करते हुए दिलाई अपनी याद
Published On Aug 07, 2020, 07:46 PM IST
Last UpdatedAug 07, 2020, 07:46 PM IST
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) गुरुवार को नेशनल टीम मैनेजमेंट पर जमकर बरसे. दरअसल पाकिस्तान की टीम इस समय इंग्लैंड (England vs Pakistan) में मेजबान टीम के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेल रही है. इस मैच के दूसरे दिन 12 वें खिलाड़ी के रूप में शामिल पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) पाकिस्तानी पारी के 71वें ओवर में मैदान पर ड्रिंक्स और बल्लेबाज के लिए जूते ले जाते हुए दिखाई दिए. अख्तर इसे देख भड़क गए और उन्होंने पूर्व कप्तान से ऐसा करवाने पर टीम प्रबंधन की कड़ी आलोचना की.
‘मैंने तो कभी वसीम अकरम से जूते नहीं उठवाए’
पाकिस्तान क्रिकेट ने अख्तर के हवाले से कहा, ‘मुझे ये तस्वीर देखकर बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. अगर आप कराची के लड़के को आदर्श बनाना चाहते हैं तो यह गलत है. आप एक पूर्व कप्तान, जिसने चार साल तक टीम की कप्तानी की है और पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई है आप उसके साथ ऐसा नहीं कर सकते. आपने उन्हें जूते पकड़ने वाला बना दिया है. सरफराज ने जूते उठा भी लिए थे तो उन्हें रोकना चाहिए था. ये बहुत ही निराशाजनक है. मैंने तो कभी वसीम अकरम से जूते नहीं उठवाए.’
उन्होंने कहा, ‘यह दिखाता है कि सरफराज कितना कमजोर आदमी है. इसने कप्तानी भी ऐसे ही की है. ये बल्लेबाजी भी नहीं करता था. अच्छा आदमी था तभी तो लोगों ने इसका फायदा उठाया. मैं ये नहीं कह रहा कि जूते ले जाना कोई गलत काम है लेकिन पूर्व कप्तान ऐसा नहीं कर सकता है.’
मिस्बाह ने दिलाई अपनी याद
पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक (Misbah ul Haq) ने कहा,’मुझे नहीं लगता कि सरफराज को भी इससे कोई परेशानी हुई होगी. यहां तक कि मैं जब कप्तान था तो मैं भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रिंक्स लेकर मैदान पर गया था. हालांकि मैं उस मैच में खेला नहीं था उस मैच में मैं 12वां खिलाड़ी था.’