- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England vs pakistan 2nd test 2020 weather forecast pitch report playing xi prediction 4109105
England vs Pakistan 2nd Test Playing XI Prediction: स्टोक्स की जगह इस खिलाड़ी को मौका दे सकता है इंग्लैंड
साउथैम्प्टन की पिच शुरुआती दिनों में तेज गेंदबाजों को काफी मदद करती है
Published On Aug 12, 2020, 12:05 PM IST
Last UpdatedAug 12, 2020, 12:05 PM IST
England vs Pakistan 2nd Test in Southampton :इंग्लैंड और पाकिस्तान (England vs Pakistan) के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार (13 अगस्त 2020) से साउथैम्पटन के रोज बाउल (Rose Bowl, Southampton) में खेला जाएगा. ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के पारिवारिक कारणों की वजह से आखिर के दो टेस्ट मैचों में ना खेलना इंग्लैंड के लिए बड़ा झटका है. ऐसे में जैक क्राउले को स्टोक्स की जगह इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.
ऐसी अटकलें हैं कि अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (James Anderson) संन्यास की घोषणा कभी भी कर सकते हैं इसलिए तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन (Ollie Robinson) को इंग्लैंड ने बुलाया है.
दूसरी ओर, पाकिस्तान के गेंदबाजों शाहीन शाह आफरीदी, यासिर शाह (Yasir Shah) और मोहम्मद अब्बास ने मैनचेस्टर टेस्ट में अच्छी बॉलिंग की थी बावजूद इसके पाक को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में देखना दिचलस्प होगा कि दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की टीम इस बॉलिंग अटैक के साथ उतरती है.
Playing XI Prediction for England vs Pakistan 1st Test (Pakistan tour of EngIand 2020)
इंग्लैंड का संभावित इलेवन
रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ले, जैक क्राउले, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर, डोम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन/ओली रॉबिंसन.
पाकिस्तान का संभावित इलेवन
शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), शादाब खान/ फवाद आलम, यासिर शाह, शाहीन शाह आफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद अब्बास.
पिच रिपोर्ट (Pitch Report)
साउथैम्प्टन की पिच वैसे तो तेज गेंदबाजों को मदद करती है लेकिन बाद में ये स्पिनर्स की भी मददगार बन जाती है. यदि यहां बारिश होती भी है तो परिणाम निकलने का चांस है क्योंकि हमने विंडीज के खिलाफ रिजल्ट देखा था.
मौसम का हाल ( Weather forecast)
साउथैम्प्टन टेस्ट के शुरुआती 2 दिन बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश की आशंका है.