साउथम्पटन टेस्ट: अजहर अली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगा पाकिस्तान

इंग्लैंड टीम पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के बिना खेल रही है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Aug 13, 2020, 03:38 PM IST

Published On Aug 13, 2020, 03:38 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2020, 03:38 PM IST

अजहर अली (AFP)

पाकिस्तान कप्तान अजहर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड टीम पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने बताया कि टीम की प्लेइं इलेवन में दो बड़े बदलाव हैं। बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर की जगह जैक क्राउली और सैम कर्रन को जगह दी गई है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रूट ने कहा, “जैक बेन की जगह आया है और सैम कर्रन जोफ्रा की जगह। ये दो बदलाव हैं। हम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते थे, निश्चित करना चाहते थे कि हमारे बल्लेबाजी क्रम में गहराई हो।”

वहीं पाकिस्तान टेस्ट टीम ने 11 साल बाद फवाद आलम की वापसी हुई है। स्पिनर शादाब खान को बाहर किया गया है। पाक कप्तान अली ने कहा, “फवाद को शादाब की जगह लाया गया है। मुझे लगता है कि इस घास वाली पिच पर एक स्पिनर काफी है और हम अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करना चाहते थे।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद, आबिद अली, अजहर अली (कप्तान), बाबर आजम, असद शफीक, फवाद आलम, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), यासिर शाह, मोहम्मद अब्बास, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह।

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): रोरी बर्न्स, डॉमिनिक सिबली, जैक क्रॉउली, जो रूट (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, सैम कर्रन, डॉमिनिक बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।

Editor's Pick