England vs Pakistan 2nd Test : शुरुआती झटके से उबरा पाकिस्तान, लंच तक स्कोर 62/1

Pakistan Tour Of England 2020: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

Edited By : India.com Staff |Aug 13, 2020, 06:02 PM IST

Published On Aug 13, 2020, 06:02 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2020, 06:02 PM IST

England vs Pakistan 2nd Test Luch Report : पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ गुरुवार से साउथैम्प्टन के द एजेस बाउल मैदान पर खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन लंच तक ओपनर शान मसूद का विकेट गंवाकर 62 रन बना लिए हैं.

लंच की घोषणा होने से 10 मिनट पहले बारिश आ गई और अंपायरों ने पहले सेशन के खेल की समाप्ति का ऐलान कर दिया.आबिद 72 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 33 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान अजहर अली ने 65 गेंदों पर एक चौके की मदद से 20 रन बना लिए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दोनों के बीच अब तक दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

कप्तान अजहर अली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में करियर बेस्ट 156 रन की पारी खेलने वाले शान मसूद को अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने मैच के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ही एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया. मसूद पांच गेंदों पर सिर्फ एक रन ही बना पाए.

इसके बाद आबिद अली और कप्तान अजहर अली ने पारी संभाला. इस बीच आबिद को जीवनदान भी मिला. क्रिस वोक्स की गेंद पर रोरी बर्न्‍स ने स्लिप में आबिद का कैच छोड़ दिया था.इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज संघर्ष करते तो दिखे लेकिन आबिद और अजहर ने किसी तरह अपना विकेट बचाए रखा.

Editor's Pick