ENGvs PAK 2nd Test : पाक की आधी टीम पवेलियन लौटी

दूसरे टेस्ट के पहले दिन सिर्फ 45 . 4 ओवर का ही खेल हो पाया

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 13, 2020, 11:41 PM IST

Published On Aug 13, 2020, 11:41 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2020, 11:41 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (England vs Pakistan) के बल्लेबाज साउथैम्प्टन में जारी सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लिश तेज गेंदबाजों के सामने खुलकर नहीं खेल सके। बारिश के खलल डालने के बाद पहले दिन का खेल समय से पहले ही समाप्त कर दिया गया. स्टंप के समय पाकिस्तान ने 5 विकेट पर 126 रन बनाए थे .

बारिश के कारण खेल में बार-बार व्यवधान पड़ा। बाबर आजम 25 और मोहम्मद रिजवान चार रन बनाकर नाबाद लौटे। तेज बारिश के कारण टी और लंच ब्रेक भी जल्दी लेने पड़े थे ।आखिरी सत्र में पाकिस्तान ने तीन विकेट गंवाए और महज 44 रन जोड़े । पहले दिन 45 . 4 ओवर ही फेंके जा सके और कल भी बारिश की भविष्यवाणी है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पहले सेशन में एंडरसन ने शान मसूद को चलता किया

पहले सेशन में जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले शान मसूद (Shan Masood) को पारी की 14वीं गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट कर दिया. उस समय पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर छह रन था. पहले सेशन में मेजबान तेज गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा.

आबिद अली को 2 जीवनदान मिले

आबिद अली (Abid Ali) को स्लिप में दो बार जीवनदान मिले. पहले डोम सिबले ने तीसरे स्लिप में उनका कैच छोड़ा जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था. इसके बाद दूसरी स्लिप में रोरी बर्न्स ने 21 के स्कोर पर उन्हें जीवनदान दिया.

पिछली 12 टेस्ट पारियों में सिर्फ 139 रन बनाने वाले कप्तान अजहर अली 20 रन पर थे जब बारिश के कारण 10 मिनट पहले लंच ब्रेक लेना पड़ा. लंच के बाद एंडरसन ने उन्हें पवेलियन भेजा जब दूसरी स्लिप में रोरी बर्न्स ने उनका कैच लपका. वह लंच के अपने स्कोर पर ही आउट हो गए.

एंडरसन ने झटके 2 विकेट

पहले टेस्ट में खराब गेंदबाजी के बावजूद टीम में जगह सुरक्षित रखने वाले एंडरसन ने 12 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए. इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन दो घंटे बाद बारिश आने से खेल पहले ही रोकना पड़ा.

आर्चर की जगह सैम कर्रन को मिला मौका

इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की जगह सैम कर्रन को मौका दिया जबकि पारिवारिक कारणों से न्यूजीलैंड लौटे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह बल्लेबाज जैक क्राउले को उतारा गया. पाकिस्तान ने ऑलराउंडर शादाब खान की जगह फवाद आलम को मौका दिया है.

Editor's Pick