England vs Pakistan 2nd Test : कप्तान अजहर अली भी सस्ते में लौटे पवेलियन, टी तक पाक का स्कोर 85/2

इंग्लैंड की ओर से दोनों सफलताएं अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अर्जित की है

Edited By : India.com Staff |Aug 13, 2020, 09:30 PM IST

Published On Aug 13, 2020, 09:30 PM IST

Last UpdatedAug 13, 2020, 09:30 PM IST

पाकिस्तान क्रिकेट टीम (England vs Pakistan) ने साउथैम्प्टन में जारी सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में टी ब्रेक तक 85 रन पर 2 विकेट गंवा दिए. आबिद अली 49 और बाबर आजम सात रन बनाकर खेल रहे थे कि तेज बारिश के कारण ब्रेक फिर जल्दी लेना पड़ा.

पहले सेशन में जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले शान मसूद (Shan Masood) को पारी की 14वीं गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट कर दिया. उस समय पाकिस्तान का स्कोर एक विकेट पर छह रन था. पहले सेशन में मेजबान तेज गेंदबाजों ने दबाव बनाए रखा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आबिद अली को 2 जीवनदान मिले

आबिद अली (Abid Ali) को स्लिप में दो बार जीवनदान मिले. पहले डोम सिबले ने तीसरे स्लिप में उनका कैच छोड़ा जब उन्होंने खाता भी नहीं खोला था. इसके बाद दूसरी स्लिप में रोरी बर्न्स ने 21 के स्कोर पर उन्हें जीवनदान दिया.

पिछली 12 टेस्ट पारियों में सिर्फ 139 रन बनाने वाले कप्तान अजहर अली 20 रन पर थे जब बारिश के कारण 10 मिनट पहले लंच ब्रेक लेना पड़ा. लंच के बाद एंडरसन ने उन्हें पवेलियन भेजा जब दूसरी स्लिप में रोरी बर्न्स ने उनका कैच लपका. वह लंच के अपने स्कोर पर ही आउट हो गए.

एंडरसन ने झटके 2 विकेट

पहले टेस्ट में खराब गेंदबाजी के बावजूद टीम में जगह सुरक्षित रखने वाले एंडरसन ने 12 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए. इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन दो घंटे बाद बारिश आने से खेल पहले ही रोकना पड़ा.

आर्चर की जगह सैम कर्रन को मिला मौका 

इंग्लैंड ने टीम में दो बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की जगह सैम कर्रन को मौका दिया जबकि पारिवारिक कारणों से न्यूजीलैंड लौटे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की जगह बल्लेबाज जैक क्राउले को उतारा गया. पाकिस्तान ने ऑलराउंडर शादाब खान की जगह फवाद आलम को मौका दिया है.

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-42

ग्लासगो कॉस्मिक से जुड़े इंग्लैंड के विस्फोटक बल्लेबाज जेसन रॉय, ETPL के डेब्यू सीजन में बिखेरेंगे जलवा

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-41

अफगानिस्तान की जीत से टूटी कैरेबियाई टीम को लगा झटका, वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए खेलना होगा क्वालीफाइंग टूर्नामेंट

%e0%a4%87%e0%a4%a8-5-%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%82%e0%a4%a7%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ac%e0%a4%95%e0%a5%80-40

अफगानिस्तान की जीत के साथ तय हुईं ICC ODI वर्ल्ड कप 2027 की 10 टीमें, आयरलैंड को हराकर किया क्वालिफाई

shaheen-afridi-29

'मैं अभी भी वनडे कप्तान हूं...' कप्तानी में बदलाव की अफवाहों पर शाहीन अफरीदी का करारा जवाब

icc-73

आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' की रेस हुई दिलचस्प, हैरी ब्रूक, जस्टिन ग्रीव्स और हसन अवॉर्ड की रेस में शामिल

ind-vs-sl-test-1-2

IND VS SL: श्रीलंका में कैसा है भारत का टेस्ट रिकॉर्ड? जानिए कब खेली थी आखिरी सीरीज

Editor's Pick