England vs Pakistan 3rd Test: पाकिस्तान पर मंडराया हार का खतरा, अब बारिश ही बचा सकती है लाज

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 583 रन पर घोषित की थी

Edited By : India.com Staff |Aug 25, 2020, 09:01 AM IST

Published On Aug 25, 2020, 09:01 AM IST

Last UpdatedAug 25, 2020, 09:01 AM IST

इंग्लैंडऔर पाकिस्तान (England vs Pakistan 3rd Test) के बीच साउथैम्प्टन में जारी सीरीज के तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन का खेल बारिश और खराब रोशनी की वजह से बार बार प्रभावित हुआ. नतीजतन अंपायर्स को समय से पहले ही स्टंप की घोषणा करनी पड़ी. फॉलोऑन खेलते हुए पाकिस्तान ने 2 विकेट  पर 100 रन बना लिए थे.

चौथे दिन 56 ओवर का ही खेल हो सका 

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूरे दिन में 56 ओवर ही फेंके जा सके. पाकिस्तान की टीम अब भी इंग्लैंड के पहली पारी के स्कोर आठ विकेट पर 583 रन (घोषित) के स्कोर से 210 रन पीछे है और उसके आठ विकेट बाकी हैं. पाकिस्तान ने पहली पारी में 273 रन बनाए थे.

कप्तान अजहर अली (Azhar Ali 29) और बाबर आजम (Babar Azam) चार रन पर नाबाद हैं.

इससे पहले शान मसूद को स्टुअर्ट ब्रॉड (Stuart Broad) ने 24वें ओवर में एबलीडब्ल्यू आउट करके पाकिस्तान का दूसरी पारी का पहला विकेट लिया. वहीं 600 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनने की दहलीज पर खड़े जेम्स एंडरसन (James Anderson) ने आबिद अली ( Abid Ali 42) को पवेलियन भेजा. अब उनके 599 टेस्ट विकेट हो गए है.

एंडरसन की गेंदों पर 4 बार कैच छूटे 

सुबह बारिश के कारण लंच पहले लेना पड़ा. पहले सत्र में एंडरसन की गेंद पांचवें ओवर में शान के बल्ले से टकराकर विकेटकीपर जोस बटलर के पास पहुंची लेकिन वह कैच लपकने में नाकाम रहे.

इससे पहले तीसरे दिन भी रोरी बर्न्स और जाक क्राउली ने उनकी गेंद पर कैच छोड़े थे. पाकिस्तान की दोनों पारियों में अब तक एंडरसन की गेंदों पर चार बार कैच छूट चुके हैं. अब तक मुथैया मुरलीधरन (800), शेन वॉर्न(708) और अनिल कुंबले (619) उनसे अधिक विकेट ले चुके हैं लेकिन वे सभी स्पिनर हैं.

पाकिस्तान की जद से बाहर निकला मैच 

मैच पाकिस्तान की जद से बाहर जा चुका है. अब वह ड्रॉ की ही उम्मीद कर सकता है और इसके लिए भी उसे मौसम की मेहरबानी की दरकार होगी. इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतकर सीरीज में आगे है. यह मैच ड्रॉ भी रहता है तो इंग्लैंड की 10 साल में पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला में यह पहली जीत होगी. उसने हाल ही में वेस्टइंडीज को 2-1 से हराया है.

Editor's Pick