• Home
  • News
  • England vs Pakistan, 4th ODI: Babar Azam hits century,England bowlers restricts Pakistan at 340/7

नॉटिंघम वनडे: बाबर का शतक, पाक ने इंग्‍लैंड को दिया 341 रन का लक्ष्‍य

5 मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान इंग्‍लैंड 2-0 से आगे है

Edited By : Press Trust of India |May 17, 2019, 10:15 PM IST

Published On May 17, 2019, 10:15 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2019, 10:15 PM IST

Babar Azam @AFP

बाबर आजम के करियर के नौवें शतक की मदद से पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 7 विकेट पर 340 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

पढ़ें: विकेट के पीछे शिकार के मामले में धोनी से आगे संगकारा और गिलक्रिस्‍ट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आजम ने 115 रन बनाए जो उनका इंग्लैंड के खिलाफ पहला शतक है। उनके अलावा मोहम्मद हफीज ने 59, फखर जमां ने 57 और शोएब मलिक ने 41 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की तरफ से टॉम कर्रन ने 75 रन देकर 4 जबकि मार्क वुड ने 71 रन देकर 2 विकेट लिए।

इमाम उल हक को चौथे ओवर में ही वुड की गेंद कोहनी पर लगने के कारण क्रीज छोड़नी पड़ी जिसके बाद बाबर ने क्रीज पर कदम रखा तथा 112 गेंदों का सामना करके 13 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने पहले विकेट के लिए 120 और दूसरे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारियों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पढ़ें: कुंबले के नाम वर्ल्‍ड कप में ऐसा रिकॉर्ड जिसके आगे चित हुए सचिन-सहवाग

पाकिस्तान का यह स्कोर हालांकि पर्याप्त नहीं है क्योंकि इंग्लैंड ने पिछले मैच में 359 रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था। इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में अभी 2-0 से आगे है। पहला मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो पाया था।

Editor's Pick