वोक्‍स के 'पंच' से इंग्‍लैंड ने पाक को पस्‍त कर 4-0 से जीती वनडे सीरीज

इंग्‍लैंड ने सीरीज के 5वें और अंतिम वनडे में पाकिस्‍तान को 54 रन से पटखनी दी।

Edited By : Cricket Country Staff |May 19, 2019, 11:42 PM IST

Published On May 19, 2019, 11:42 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2019, 11:42 PM IST

Chris Woakes @ Getty Image

जो रूट और कप्‍तान इयोन मॉर्गन की अर्धशतकीय पारी के बाद तेज गेंदबाज क्रिस वोक्‍स के ‘पंच’ के दम पर इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को अंतिम वनडे मैच में 54 रन से हराकर 5 मैचों की सीरीज 4-0 से अपने नाम कर ली।

पढ़ें: 5 बार की विश्‍व चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया का इंग्‍लैंड में ये वर्ल्‍ड रिकॉर्ड होगा दांव पर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। इंग्‍लैंड की ओर से रखे गए 352 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी पाकिस्‍तान की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। मेहमान पाक टीम 46.5 ओवर में 297 रन ही बना सकी।

पढ़ें: वर्ल्‍ड कप में बल्‍लेबाजों की 5 यादगार पारियों में टॉप पर हैं गुप्टिल

पाक की ओर से कप्‍तान सरफराज अहमद ने 80 गेंदों पर सर्वाधिक 97 रन बनाए जबकि बाबर आजम ने 83 गेंदों पर 80 रन की पारी खेली। इंग्‍लैंड की ओर से दाएं हाथ के तेज गेंदबाज वोक्‍स ने 54 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए।

पढ़ें: मैक्‍ग्रा का ये अनूठा रिकॉर्ड जो नहीं तोड़ पाया है कोई भी गेंदबाज

स्पिनर आदिल राशिद को दो जबकि डेविड विली के खाते में एक विकेट गया। पाकिस्‍तान की शुरुआत बेहद खराब रही। उसने 6 रन के कुल स्‍कोर पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद बाबर और सरफराज ने पारी को संभाला।

दोनों ने चौथे विकेट पर 146 रन की साझेदारी कर कुल स्‍कोर को 150 के पार पहुंचाया।

Editor's Pick