साख की लड़ाई में पाक के सामने इंग्‍लैंड से पार पाने की चुनौती

पांच मैचों की सीरीज का अंतिम वनडे रविवार को लीडस में खेला जाएगा

Edited By : Cricket Country Staff |May 18, 2019, 08:09 PM IST

Published On May 18, 2019, 08:09 PM IST

Last UpdatedMay 18, 2019, 08:09 PM IST

Sarfraz Ahmed @Getty

इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान की क्रिकेट टीमों के बीच सीरीज का 5वां और अंतिम वनडे मैच रविवार को लीडस में खेला जाएगा। पांच मैचों की सीरीज में मेजबान इंग्‍लैंड 3-0 से आगे है। ऐसे में पाकिस्‍तान की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर साख बचाने की होगी।

पढ़ें:  केन रिचर्डसन की जगह स्‍टेनलेक डर्बीशायर टीम में शामिल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके बाद इंग्‍लैंड ने लगातार तीन मैच अपने नाम किए। दोनों टीमों के लिए वर्ल्‍ड कप से पहले ये अंतिम प्रतिस्‍पर्धी मुकाबला है। इसके बाद दोनों ही टीमें वर्ल्‍ड कप से पहले प्रैक्टिस मैच खेलेंगी।

मौजूदा सीरीज में पाकिस्‍तान की गेंदबाजी खराब रही है। उसके बल्‍लेबाजों ने 300 से अधिक रन बनाए बावजूद गेंदबाज इसका बचाव करने में असफल रहे।

इस मुकाबले में भी इंग्‍लैंड की ओर से जॉनी बेयरस्‍टो को आराम दिया जा सकता है। बेन स्‍टोक्‍स को भी विश्राम के तहत टीम से बाहर किया जा सकता है। जबकि टीम के नियमित कप्‍तान इयोन मॉर्गन की प्‍लेइंग इलेवन में वापसी तय है।

तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पर सभी की निगाहें होंगी जिनके लिए वर्ल्‍ड कप में जगह बनाने के लिए ये अंतिम मुकाबला होगा।

पढ़ें: मैं अपने मौके का इंतजार कर रहा था : मोहम्मद शमी

पाकिस्‍तान के ओपनर इमाम उल हक को पिछले मैच में कोहनी में चोट लग गई थी। ऐसे में शायद उन्‍हें अंतिम मुकाबले से बाहर रहना पड़े। मोहम्‍मद हफीज और शोएब मलिक की वापसी कप्‍तान सरफराज अहमद के लिए बोनस है। दोनों अनुभवी खिलाडि़यों के आने से पाक टीम की बैटिंग लाइनअप मजबूत होती है।

गेंदबाजी में किसी प्रकार का कोई बदलाव होने की उम्‍मीद नहीं है। पेसर जुनैद खान, हसन अली और मोहम्‍मद हसनैन पाक के मुख्‍य तेज गेंदबाज हैं।

दोनों टीमों के बीच अब तक 85 वनडे मैच खेले गए हैं जिसमें से 51 इंग्‍लैंड ने जीते हैं जबकि पाकिस्‍तान के खाते में 31 जीत दर्ज है। तीन मैचों का कोई रिजल्‍ट नहीं निकला है।

Editor's Pick