- Home
- News
- England vs pakistan odi series england name unchanged squad for odi series against pakistan 4786530
England vs Pakistan, ODI Series: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम का ऐलान
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 वनडे और टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. पाकिस्तान पहले ही इन दोनों शृंखलाओं के लिए टीम का ऐलान कर चुका है.
Published On Jul 03, 2021, 08:55 PM IST
Last UpdatedJul 03, 2021, 08:55 PM IST
England vs Pakistan, ODI Series: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 8 जुलाई से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसके लिए मेजबान इंग्लैंड ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. चोट से जूझ रहे ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) और तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) टीम से बाहर हैं. वहीं जोस बटलर (Jos Buttler) को वनडे शृंखला में मौका नहीं दिया गया है. दोनों टीमों के बीच यह शृंखला कार्डिफ, लॉर्ड्स और बर्मिंघम में खेली जानी है.
England have named an unchanged squad for their ODI series against Pakistan that gets underway on Thursday.#ENGvPAK pic.twitter.com/3fFUdlsLvZ
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 3, 2021
इंग्लैंड वर्सेज पाकिस्तान वनडे शेड्यूल (England vs Pakistan, ODI Series Full Schedule)
8 जुलाई : पहला वनडे मैच, कार्डिफ
10 जुलाई : दूसरा वनडे मैच, लॉर्ड्स
13 जुलाई : तीसरा वनडे मैच, बर्मिंघम
इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान की वनडे टीम (Pakistan Full Squad For ODI Series): बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फहीम अशरफ, फखर जमां, हैदर अली, हारिस रउफ, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली अगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान कादिर.
वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम (England Full Squad For ODI Series): इयोन मोर्गन(कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, टॉम बेंटन , सैम कर्रन,टॉम कर्रन, लियाम डेवसन, लियाम लिविंगस्टोन, जो रूट, जॉर्ज गार्टन, जेसन रॉय , डेविड विली, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड.
बता दें कि वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 शृंखला भी खेली जानी है, जो 16 से 20 जुलाई के बीच आयोजित होगी. इसके लिए पाकिस्तान पहले ही अपनी टीम का ऐलान कर चुका है. इंग्लैंड की टीम अपने घर में पाकिस्तान को कठिन चुनौती देती नजर आ सकती है.
इंग्लैंड वर्सेज पाकिस्तान टी20 शेड्यूल (England vs Pakistan, T20I Series Full Schedule)
16 जुलाई : पहला टी20 मैच, नॉटिंघम
18 जुलाई : दूसरा टी20 मैच, लीड्स
20 जुलाई : तीसरा टी20 मैच, मैनचेस्टर