कप्तानी छोड़ने के बारे में कभी नहीं सोचा : अजहर अली

इंग्लैंड ने 2010 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीती

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 26, 2020, 03:14 PM IST

Published On Aug 26, 2020, 03:14 PM IST

Last UpdatedAug 26, 2020, 03:14 PM IST

Azhar Ali @getty (file photo)

अजहर अली की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 0-1 से गंवानी पड़ी। मौजूदा सीरीज में खुद कप्तान भी अपनी फॉर्म को लेकर जूझ रहे थे। अजहर का कहना है कि इस दौरान उन्हें दबाव महसूस जरूर हो रहा था लेकिन कप्तानी छोड़ने का विचार कभी उनके दिमाग में नहीं आया।

‘मैंने जिन पेसर्स का सामना किया है उनमें से एंडरसन सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड ने पहला टेस्ट 3 विकेट से जीता था जबकि दूसरा और तीसरा टेस्ट बारिश से प्रभावित रहा और दोनों ड्रॉ रहे। अजहर को पहले दो मैचों में रन नहीं बनाने के कारण आलोचना झेलनी पड़ी थी लेकिन तीसरे टैस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने शतक लगाया।

अजहर ने जब पूछा गया कि क्या श्रृंखला के दौरान वह कप्तानी छोड़ना चाहते थे, उन्होंने कहा, ‘नहीं, मेरा पूरा ध्यान श्रृंखला पर था। मेरे दिमाग में कभी यह बात नहीं आयी। हां दबाव था लेकिन मैंने अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित किया।’

अब टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेना चाहते हैं जेम्स एंडरसन

उन्होंने कहा, ‘पहला टेस्ट गंवाने के बाद कप्तान होने के कारण दबाव और आलोचना मुझे ही झेलनी थी लेकिन मैंने अपने प्रदर्शन से इसे प्रशंसा में बदलने की कसम खायी। इसके अलावा हमारे टीम प्रबंधन में अनुभवी लोगों के होने से भी हमें उस हार से उबरने में मदद मिली।’

इंग्लैंड ने 2010 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट श्रृंखला जीती। अजहर ने कहा, ‘हम निराश हैं कि श्रृंखला नहीं जीत पाए। हम यहां श्रृंखला जीतने के लिए आए थे। हमें मौके मिले लेकिन हम उनका फायदा नहीं उठा पाये। इंग्लैंड को श्रेय जाता है। उसने अवसरों का फायदा उठाया।’

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में 277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट 117 रन पर गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद जोस बटलर और क्रिस वोक्स ने टीम को अप्रत्याशित जीत दिलाई थी।

Editor's Pick