- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England vs South Africa, 1st Test: Kagiso Rabada unique celebration after getting Ben Stokes’ wicket
कगीसो रबाडा ने फिर से बेन स्टोक्स को किया आउट, इस बार मनाया शानदार अंदाज में जश्न
पहली पारी में बेन स्टोक्स को आउट करने के बाद कगीसो रबाडा ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। फलस्वरूप उन्हें एक टेस्ट मैच के लिए बैन कर दिया गया है।
Published On Jul 09, 2017, 08:08 PM IST
Last UpdatedJul 09, 2017, 08:08 PM IST

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच लंदन में खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला। दूसरी पारी में इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को कगीसो रबाडा ने एल्बीडब्ल्यू आउट कर दिया। आउट करने के बाद जश्न मनाने के बजाय रबाडा ने अपने मुंह पर अंगुली रख ली और जता दिया कि अब वह कुछ नहीं कहेंगे। लेकिन रबाडा ने ऐसा क्यों किया? दरअसल पहली पारी में भी स्टोक्स को रबाडा ने आउट किया था।
मैच के पहले दिन स्टोक्स को विकटों के पीछे झिलवाने के बाद रबाडा ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था जो स्टंप्स के पास में लगे माइक में रिकॉर्ड हो गई थी। इस तरह से रबाडा को एक डीमेरिटी प्वाइंट मिल गया था। चूंकि, उन्हें तीन डीमेरिट प्वाइंट पहले से ही मिल चुके थे इसलिए उन्हें एक टेस्ट मैच से बैन कर दिया गया है। इस तरह से राबाडा इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले अगले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे।
यही कारण रहा कि जब रबाडा ने दूसरी पारी में स्टोक्स को आउट किया तो अपने मुंह पर अंगुली रख दी और तो और मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी कर रहे डीन एल्गर ने भी रबाडा के मुंह पर हाथ रख दिया। जिस अंदाज में रबाडा को प्रतिबंधित किया गया है। रबाडा का बचाव ग्रीम स्मिथ समेत कई पूर्व क्रिकेटरों ने किया है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा है, “रबाडा को कुछ शब्द कहने के लिए एक मैच से प्रतिबंधित कर दिया गया। ये क्या बात हुई… जो स्लो ओवर रेट फेंके जा रहे हैं उनका क्या??”
[इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, पहला टेस्ट, लाइव स्कोरकार्ड जानने के लिए क्लिक करें]
WICKET Stokes out for 1
149/5 #ENGvSAhttps://t.co/aoH97zJNWp pic.twitter.com/RV3vSMYk6R
— England Cricket (@englandcricket) July 9, 2017
Elgar and Rabada. Haha.#ENGvSA pic.twitter.com/Wxg3Mefdc3
— Sampath Bandarupalli (@SampathStats) July 9, 2017
दक्षिण अफ्रीका- इंग्लैंड पहला टेस्ट निर्णायक मोड़ की ओर है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 458 रन बनाए थे जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 361 रन बनाए थे इस तरह से इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 97 रनों की बढ़त मिल गई थी। इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 233 रनों पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका को अब जीतने के लिए 331 रनों की दरकार है। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने चौथे दिन के दूसरे सेशन तक 12/1 का स्कोर बना लिया था।