- Home
- News
- England vs South Africa, 3rd Test: David Malan bowled by a brilliant yorker from Kagiso Rabada, Watch Video
ओवल टेस्ट में कागीसो रबाडा ने डाली शानदार यॉर्कर, बल्लेबाज बोल्ड होकर गिर गया!
डेविड मलान को रबाडा ने किया 1 रन पर किया बोल्ड
Published On Jul 27, 2017, 09:48 PM IST
Last UpdatedJul 27, 2017, 09:48 PM IST

ओवल में द.अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर मेहमान टीम के गेंदबाजों ने मेजबानों को परेशान किया। पहले दिन द.अफ्रीका की पेस बैट्री के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज जूझते नजर आए। पहले दिन द.अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागीसो रबाडा ने एक ऐसी गेंद फेंकी जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। रबाडा ने 44वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक जबर्दस्त यॉर्कर पर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे डेविड मलान को बोल्ड किया। मलान सिर्फ 1 रन बनाकर पैवेलियन लौटे।
WICKET Malan bowled by a vicious yorker from Rabada
120/4 #ENGvSA
Follow: https://t.co/a0qhO1p3jy pic.twitter.com/7WuvOPXJql
— England Cricket (@englandcricket) July 27, 2017
रबाडा की यॉर्कर
दूसरे टेस्ट मैच में सस्पेंड होने के चलते ना खेलने वाले रबाडा ने तीसरे टेस्ट मैच में अपना जौहर दिखाया। 44वें ओवर में रबाडा ने मलान को एक यॉर्कर फेंकी जो कि हवा में अंदर की तरफ स्विंग हुई। मलान इस गेंद को बिलकुल नहीं समझ पाए और गेंद उनके बैट और पैड के बीच में से विकेट ले उड़ी। इस दौरान डेविड मलान का संतुलन भी बिगड़ गया और वो नीचे भी गिर गए।
WICKET Brilliant catch from de Kock as Root is caught behind for 29
113/3 #ENGvSA
Match centre: https://t.co/a0qhO1p3jy pic.twitter.com/8sHGwhVm5G
— England Cricket (@englandcricket) July 27, 2017
रबाडा के अलावा फिलेंडर और क्रिस मॉरिस ने भी अच्छी गेंदबाजी की। फिलेंडर ने कीटॉन जेनिंग्स को स्लिप में डीन एल्गर के हाथों कैच करवाया और इसके अलावा उन्होंने कप्तान जो रूट का भी अहम विकेट लिया। फिलेंडर की बाहर जाती गेंद का रूट पर कोई जवाब नहीं था और वो विकेटकीपर डी कॉक को कैच थमा बैठे। जेनिंग्स शून्य और रूट 29 रन बनाकर पैवेलियन लौटे। ये भी पढ़ें-इंग्लैंड बनाम द.अफ्रीका, तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का स्कोरकार्ड
WICKET Westley caught at slip in the first over after the restart
64/2https://t.co/a0qhO1p3jy pic.twitter.com/O7vvfIuh3z
— England Cricket (@englandcricket) July 27, 2017
क्रिस मॉरिस ने टॉम वेस्ले का विकेट लिया जिन्हें उन्होंने 25 के निजी स्कोर पर कप्तान डुप्लेसिस के हाथों कैच करवाया। खबर लिखे जाने तक पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने अर्धशतक लगा दिया था।