• Home
  • News
  • England vs South Africa, 4th Test: England beat South Africa by 177 runs; clinch series by 3-1

मैनचेस्टर टेस्ट: इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों से हराया, सीरीज 3-1 से जीती

मोईन अली मैन ऑफ द मैच के साथ मैन ऑफ द सीरीज रहे।

Edited By : Devbrat Bajpai |Aug 08, 2017, 10:21 AM IST

Published On Aug 08, 2017, 10:21 AM IST

Last UpdatedAug 08, 2017, 10:21 AM IST

मोईन अली  © Getty Images
मोईन अली © Getty Images

मैनचेस्टर टेस्ट में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 177 रनों के भारी अंतर से हराते हुए 4 टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। मैच के चौथे दिन 380 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 62.5 ओवरों में 202 रनों पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। एक समय दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 3 विकेट पर 160 रन बना लिए थे और लग रहा था कि दक्षिण अफ्रीका इस मैच को जीत जाएगा। दोनों बल्लेबाज हाशिम आमला और कप्तान फाफ डु प्लेसी बड़ी मुस्तैदी से बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन इसी बीच मोईन अली ने गेंदबाजी आक्रमण में आने के साथ ही इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण की कलई खोल दी।

मोईन अली ने 5 विकेट झटके और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों को सिर उठाने की मौका नहीं दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से चौथी पारी में हाशिम आमला ने सर्वाधिक 83 और फाफ डू प्लेसी ने 61 रन बनाए। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मोईन अली ने इस सीरीज में बैट और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्हें मैन ऑफ द मैच के साथ, मैन ऑफ द सीरीज से भी नवाजा गया। इससे पहले इंग्लैंड अपनी दूसरी पारी में 243 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिए 380 रनों का लक्ष्य मिला था। उनकी तरफ से मोईन अली 75 रन बनाकर नाबाद रहे थे। इनके अतिरिक्त कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्केल ने 4, दुअन्ना ओलिवर ने 3 विकेट लिए। वहीं कगिसो रबाडा ने दो और केशव महाराज को 1 विकेट मिला।

इससे पहले पहली पारी में इंग्लैंड 362 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। उनकी तरफ से जॉनी बेयरस्टो ने सर्वाधिक 99, बेन स्टोक्स ने 58 और जो रूट ने 52 रनों की पारी खेली थी। इसके अतिरिक्त एलिस्टेयर कुक ने 46 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने 4, मोर्ने मोर्केल, डुअन्ने ओलिवर, केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए।

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका टीम 72.1 ओवरों में 226 रनों पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से टेंबा बावूमा ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 4, स्टुअर्ट ब्रॉड ने 3, मोइन अली ने 2 और जोंस ने 1 विकेट लिया। इस तरह से इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर दक्षिण अफ्रीका पर 136 रनों की बढ़त ले ली।

Editor's Pick