• Home
  • News
  • England vs South Africa, 4th Test: Hosts 260/6 at the close of day’s play

मैनचेस्टर टेस्ट: पहले दिन रहा द.अफ्रीकी गेंदबाजों का दबदबा, इंग्लैंड ने बनाए 260/6

इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स और कप्तान जो रूट ने अर्धशतक लगाए

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 04, 2017, 11:20 PM IST

Published On Aug 04, 2017, 11:20 PM IST

Last UpdatedAug 04, 2017, 11:20 PM IST

मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान शॉट खेलते हुए जो रूट © Getty Images
मैनचेस्टर टेस्ट के दौरान शॉट खेलते हुए जो रूट © Getty Images

द.अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच के पहले दिन द.अफ्रीकी गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 260 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने 58 और कप्तान जो रूट ने 52 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा इंग्लैंड के दूसरे बल्लेबाज ज्यादा वक्त तक क्रीज पर नहीं टिक सके। द.अफ्रीका के लिए डुएन ओलिवर और कागीसो रबाडा ने 2-2 विकेट झटके। मॉर्ने मॉर्कल और केशव महाराज ने 1-1 विकेट लिया।

इंग्लैंड की बल्लेबाजी
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। इंग्लैंड की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। खराब फॉर्म में चल रहे कीटन जेनिंग्स सिर्फ 17 रन बनाकर आउट हो गए। इंग्लैंड को पहला झटका ओलिवर ने दिया। इसके बाद एलिस्टर कुक और वेस्ले ने इंग्लैंड को संभाला। दोनों के बीच 57 रनों की साझेदारी हुई। एक समय लग रहा था कि ये दोनों बल्लेबाज इंग्लैंड को बड़े स्कोर की ओर ले जाएंगे लेकिन तभी केशव महाराज ने कुक को 46 रन पर आउट कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। दो ओवर बाद वेस्ले भी रबाडा की शानदार गेंद का शिकार हो गए। वेस्ले ने 29 रन बनाए। ये भी पढ़ें- इंग्लैंड बनाम द.अफ्रीका का स्कोरकार्ड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

100 रन से पहले 3 विकेट खोने वाली इंग्लिश टीम को चौथा झटका 144 रन के स्कोर पर लगा। मॉर्ने मॉर्कल ने मलान को 18 रन पर पैवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान जो रूट और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने संभाला। दोनों ने विकेट पर संभलकर बल्लेबाजी की। जो रूट और बेन स्टोक्स के बीच 43 रनों की साझेदारी हुई लेकिन जो रूट अर्धशतक लगाकर पैवेलियन लौट गए। बेन स्टोक्स और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो ने 65 रन जोड़कर इंग्लैंड को उबारा लेकिन खेल खत्म होने से एक ओवर पहले रबाडा ने बेन स्टोक्स को 58 रन पर बोल्ड कर द.अफ्रीका को मैच में वापस ला दिया।

Editor's Pick