मैनचेस्टर टेस्ट- जॉनी बेयरस्टो की मेहनत गई 'बेकार', 1 रन से चूके शतक

द.अफ्रीका ने इंग्लैंड को पहली पारी में 362 रन पर समेटा

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 05, 2017, 05:57 PM IST

Published On Aug 05, 2017, 05:57 PM IST

Last UpdatedAug 05, 2017, 05:57 PM IST

जॉनी बेयरस्टो © Getty Images
जॉनी बेयरस्टो © Getty Images

द.अफ्रीका के खिलाफ मैनचेस्टर में चल रहे चौथे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो सिर्फ 1 रन से शतक से चूक गए। बेयरस्टो ने इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान बेहद ही शानदार बल्लेबाजी की लेकिन जब वो 99 के निजी के स्कोर पर थे तो उन्हें द.अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने एलबीडबल्यू आउट कर दिया। बेयरस्टो ने अंपायर धर्मसेना के फैसले के खिलाफ रिव्यू भी लिया लेकिन वो आउट होने से नहीं बच सके। बेयरस्टो के आउट होते ही इंग्लिश टीम 362 रनों पर सिमट गई। जवाब में द.अफ्रीकी टीम ने भी लंच तक डीन एल्गर के तौर पर 1 विकेट खो दिया, जिन्हें जेम्स एंडरसन ने आउट किया।


‘दुर्भाग्यशाली’ जॉनी बेयरस्टो
जॉनी बेयरस्टो 99 रन पर आउट होने वाले टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सिर्फ तीसरे विकेटकीपर हैं। बेयरस्टो से पहले 2005 में ब्रैंडन मैक्कलम और 2012 में एम एस धोनी भी 99 रन पर आउट हो चुके हैं। जॉनी बेयरस्टो 99 रन पर आउट होने वाले इंग्लैंड के 13वें खिलाड़ी हैं। इससे पहले 7 साल पहले केविन पीटरसन 2010 में 99 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए थे। ये भी पढ़ें: शिखर धवन ने कुसल मेंडिस को ‘तोहफे’ में दिया ‘शतक’

बेयरस्टो की गजब की बल्लेबाजी
मैनचेस्टर टेस्ट में एक समय इंग्लिश टीम 300 रनों से पहले ही सिमटती हुई दिख रही थी। उसने अपने 7 विकेट सिर्फ 271 रनों पर गंवा दिए थे लेकिन जॉनी बेयरस्टो पिच पर टिके रहे। उन्होंने बेन स्टोक्स के साथ 65, रोलैंड जोंस के साथ 19, मोइन अली के साथ 32 और आखिरी में जेम्स एंडरसन के साथ अहम 50 रनों की साझेदारी की। बेयरस्टो के ही पिच पर टिके रहने के चलते इंग्लिश टीम 363 रनों का स्कोर बनाने में कामयाब हो सकी।

Editor's Pick