add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

इंग्लैंड के क्रिकेटरों को आश्वासन, दक्षिण अफ्रीका दौरा खटाई में नहीं

खेलमंत्री द्वारा गठित अंतरिम बोर्ड को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नकार दिया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - November 17, 2020 9:13 AM IST

इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीमित ओवरों की सीरीज 27 नवंबर से प्रस्तावित है लेकिन क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका में जारी अंतर्कलह के कारण इसका आयोजन खटाई में पड़ता दिख रहा है। दूसरी ओर, इंग्लैंड के क्रिकेटरों को टीम मैनेजमेंट से आश्वासन मिला है कि उनका दक्षिण अफ्रीका का सीमित ओवरों का दौरा निर्धारित समय पर होगा।

जानें कब-कहां देख सकेंगे IND-AUS मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग व टेलीकास्ट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट अधिकारी अभी इसे लेकर स्पष्ट नहीं है क्योंकि पिछले सप्ताह समूचे बोर्ड ने कुप्रबंधन और अनियमितता की जांच के बीच इस्तीफा दे दिया था।

खेलमंत्री द्वारा गठित अंतरिम बोर्ड को क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने नकार दिया। अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दखल नहीं दिया है लेकिन सीएसए में राजनीतिक दखल होने पर वह दक्षिण अफ्रीका को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से प्रतिबंधित कर सकती है। इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जोस बटलर ने कहा कि सीएसए में जारी मसले को देखते हुए उन्हें दौरा रद्द होने की आशंका लग रही है।

विल पुकोवस्की को पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलेगी: गिलक्रिस्ट

उन्होंने एक वीडियो कॉल में कहा ,‘पता नहीं आगे क्या होगा। वैसे इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने सभी खिलाड़ियों को आश्वासन दिया है कि दौरा होगा और सभी को सूचना दी जाएगी।’ इंग्लैंड के क्रिकेटरों को दक्षिण अफ्रीका में दस दिन पृथकवास में रहना होगा।