• Home
  • News
  • England vs sri lanka 1st odi live streaming when and where to match on tv and mobile app in india 4774467

England vs Sri Lanka, 1st ODI, Live Streaming: जानें, भारत में फैन्‍स TV पर कैसे देख सकेंगे लाइव मैच, टाइमिंग व टॉस का वक्‍त ?

England vs Sri Lanka, 1st ODI, Live Streaming: इंग्‍लैंड की टीम पहले ही टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम कर चुकी है.

Edited By : India.com Staff |Jun 28, 2021, 06:30 PM IST

Published On Jun 28, 2021, 06:30 PM IST

Last UpdatedJun 28, 2021, 06:30 PM IST

England vs Sri Lanka, 1st ODI, Live Streaming: When and Where to match on TV and Mobile App in India

इंग्‍लैंड से टी20 सीरीज में क्‍लीन स्‍वीप होने के बाद श्रीलंका की टीम को अब मेजबानों का सामना वनडे सीरीज में करना है. दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज मंगलवार से शुरू हो रही है. टी20 में हार का बदला श्रीलंकाई टीम वनडे में शानदार प्रदर्शन कर लेना चाहेगी.

श्रीलंका की टीम को क्रिकेट श्रीलंका ने सोमवार को तगड़ा झटका दिया है. बायो-बबल के नियम के उल्‍लंघन के मामले में बोर्ड ने कुसाल मेंडिस (Kusal Mendis), विकेटकीपर निरोशन डिकवेला (Niroshan Dickwella) और दनुष्का गुणतिलका (Danushka Gunathilaka) को निलंबित कर दिया है. बड़े क्रिकेटर्स के बाहर होने के बाद श्रीलंका की टीम के लिए ऐसा कर पाना इतना भी आसान नहीं होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Live Streaming, England vs Sri Lanka, 1st ODI: When and Where to match on TV and Mobile App in India

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच कब खेला जाएगा ?

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच मंगलवर, 29 जून को खेला जाएगा.

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच कहां खेला जाएगा ?

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच चेस्‍टर-ली-स्‍ट्रीट के रिवर साइड ग्राउंड पर खेला जाएगा.

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे से शुरू होगा?

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होगा.

 इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच में टॉस कितने बजे होगा ?

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच में टॉस दोपहर तीन बजे होगा.

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच का सीधा प्रसारण भारत में किस टीवी चैनल पर देखा जा सकता है ?

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच का सीधा प्रसारण भारत में सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग मोबाइल पर कैसे देखी जा सकती है ?

इंग्‍लैंड और श्रीलंका के बीच पहले वनडे मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग मोबाइल पर Sony Liv App के माध्‍यम से देखी जा सकती है.

Editor's Pick