• Home
  • News
  • England vs sri lanka injured jos buttler ruled out of series against sri lanka 4767948

England vs Sri Lanka: श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए चोटिल जॉस बटलर

यॉर्कशायर के बल्लेबाज डेविड मालन को 29 जून से शुरू होने वाले तीन वनडे मैचों के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है।

Edited By : India.com Staff |Jun 25, 2021, 07:48 PM IST

Published On Jun 25, 2021, 07:48 PM IST

Last UpdatedJun 25, 2021, 07:48 PM IST

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर चोट के कारण श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज के शेष मुकाबले और वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

बटलर को गुरुवार की सुबह एमआरआई के लिए ले जाया गया था। बटलर को श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच के बाद परेशानी हुई थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यॉर्कशायर के बल्लेबाज डेविड मालन को 29 जून से शुरू होने वाले तीन वनडे मैचों के लिए वनडे टीम में शामिल किया गया है।

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा,  “बटलर को मैच के दौरान 68 रनों की मैचविनिंग पारी खेल इंग्लैंड को 8 विकेट से जीत दिलाने के बाद मांसपेशियों में तनाव महसूस हुआ था। वो आज घर लौट जाएंगे और अपना रीहैब शुरू करेंगे।”

टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के दौरान पिच पर उतरे सैकड़ों दर्शक; लग सकता है आजीवन बैन

बटलर श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में नहीं खेले थे। इस मैच में इंग्लैंड ने पांच विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई थी।

बटलर ने हाल ही में कहा था कि परिवार के बिना एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना खिलाड़ियों के लिए कठिन होगा। इस बयान के बाद वह सुर्खियों में थे।

Editor's Pick