- Home
- News
- England-vs-West-Indies-1st-Test-2020-Playing-XI-Pitch-Report-Weather-Report-COVID-19-without-spectators
ENGvWI: 4 महीने बाद स्टेडियम में हो रही इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी, इंग्लैंड के सामने होगा वेस्टइंडीज
इंग्लैंड के नियमित कप्तान जो रूट की जगह पहले टेस्ट मैच में बेन स्टोक्स कप्तानी करेंगे
Published On Jul 07, 2020, 02:21 PM IST
Last UpdatedJul 07, 2020, 02:21 PM IST
कोरोनाकाल (Corona Virus) में लगभग 4 महीने बाद 8 जुलाई से इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी हो रही है. मेजबान इंग्लैंड और विंडीज (England vs Windies) के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच बुधवार सेसाउथैम्प्टन के द रोज बाउल में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार दोपहर के 3:30 बजे शुरू होगा. इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी टेन नेटवर्क पर देखा जा सकेगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर उपलब्ध होगी.
क्रिकेट के लिहास से फैंस के लिए ये अच्छी खबर है क्योंकि इसके जरिए वे अपने स्टार को खेलते हुए दोबारा मैदान पर देख सकेंगे. जेसन होल्डर की अगुआई वाली कैरेबियाई टीम ने इंग्लैंड दौरे पर अपने क्वारेंटीन समय भी पूरा कर लिया है. विंडीज ने इस दौरान आपस में प्रैक्टिस मैच भी खेले.
इंग्लिश टेस्ट ओपनर ने COVID-19 लॉकडाउन में घटाए 12 किलो वजन
इंग्लैड के नियमित कप्तान जो रूट पहले टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे. रूट अपने दूसरे बच्चे के जन्म के समय पत्नी के साथ रहना चाहते हैं. उनकी जगह पर ऑलराउंडर बेन स्टोक्स कप्तानी करेंगे. स्टोक्स इंग्लैंड के 81वें टेस्ट कप्तान होंगे. इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर में रोरी बर्न्स और जो डेनली की वापसी हुई है. इसका मतलब है कि रूट की जगह डेनली चौथे नंबर पर खेलेंगे. कोरोनावायरस के कारण स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री नहीं होगी.
कैसा रहेगा मौसम
शुरुआती दो दिन साउथैम्प्टन में आसमान साफ रहेगा. इसके बाद आखिर के तीन दिन भी बारिश की कोई संभावना नहीं है.
पिच रिपोर्ट
आमतौर पर इंग्लैंड की परिस्थितियां तेज गेंदबाजों केअनुकूल रहती हैं. शुरुआती घंटों में तेज गेंदबाजों को अच्छी स्विंग मिलने की उम्मीद है. टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला करने में नहीं हिचकिचाएगी. इतिहास भी यही कहता है.
इंग्लैंड की संभावित इलेवन (Probable Playing XI)
रोरी बर्न्स, डोमिनिक सिब्ले, जैक क्रॉले, जोए डेनली, बेन स्टोक्स (कप्तान), ओली पोप, जोस बटलर (उप कप्तान), डॉम बेस, जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड /स्टुअर्ट ब्रॉड.
वेस्ट इंडीज की संभावित इलेवन
क्रेग ब्रेथवेट, जॉन कैम्पबेल, शाई होप, शमर ब्रूक्स, रोस्टन चेज, जरमाइन ब्लैकवुड, शेन डोरिच, जेसन होल्डर (कप्तान), रहकीम कॉर्नवाल, केमार रोच, शैनन गैब्रिएल.