ENG vs WI, 1st Test: 143 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार होगा दर्शकों के बिना टेस्‍ट

कोरोना वायरस के चलते बुधवार से बदले नियमों के साथ क्रिकेट की शुरुआत होगी.

Edited By : India.com Staff |Jul 07, 2020, 11:56 AM IST

Published On Jul 07, 2020, 11:56 AM IST

Last UpdatedJul 07, 2020, 11:56 AM IST

कोरोना महामारी (Coronavirus) के बीच क्रिकेट की शुरुआत होने जा रही है। आठ जुलाई से मेजबान इंग्‍लैंड और वेस्‍टइंडीज (England vs West Indies) की टीम एज बाउल स्‍टेडियम में आमने सामने होंगी। बुधवार को जब विंडीज और इंग्‍लैंड मैदान में खेलेंगी तो 143 साल के टेस्‍ट क्रिकेट में ये ऐतिहासिक क्षण भी होंगी। वर्ल्‍ड क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका होगा जब बिना दर्शकों के खाली स्‍टेडियम में क्रिकेट खेला जाएगा।

कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आईसीसी ने भी क्रिकेट के नियमों में बदलाव किए हैं। अब गेंद पर थूक लगाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। खिलाड़ी मैदान पर हाई फाइव नहीं कर सकेंगे और अंपायर को भी अपना चश्‍मा व तोलिया नहीं दे सकेंगे। समय-समय पर सभी खिलाड़ियों को अपने हाथ भी सैनिटाइज करने होंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले चार महीने से क्रिकेट गतिविधियां पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। 13 मार्च को ऑस्‍ट्रेलिया और न्‍यूजीलैंड के बीच आखिरी अंतरराष्‍ट्रीय मुकाबला खेला गया था। इसी दौरान साउथ अफ्रीका का भारत दौरा भी बीच में ही रद्द कर दिया गया था।

कोरोना महामारी के चलते अक्‍टूबर-नवंबर में होने वाला टी20 विश्‍व कप भी अधर में अटका हुआ है। माना जा रहा है कि जल्‍द ही आईसीसी इसे रद्द करने की घोषणा कर सकता है। ऐसे में बीसीसीआई इस समय अवधि में आईपीएल 2020 का आयोजन करवा सकती है।

Editor's Pick