add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

तीसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड टीम का स्कोर 15/0, वेस्टइंडीज 99 रन की बढ़त पर

साउथम्पटन टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 318 रन बनाए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - July 10, 2020 11:44 PM IST

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे साउथम्पटन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड टीम ने बिना विकेट खोए 15 रन जोड़ लिए थे। सलामी बल्लेबाज रोरी बर्न्स और डॉमिनिक सिबले क्रीज पर टिके थे। विंडीज टीम अब भी 99 रन से आगे है।

तीसरे दिन वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 318 रन का स्कोर खड़ा किया। विंडीज टीम की ओर से क्रैग ब्रैथवेट और शेन डॉवरिच ने अर्धशतकीय पारियां खेली। जिसके दम पर मेहमान टीम ने 114 रन की बढ़त हासिल की।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लिए और डॉमिनिक बेस ने दो विकेट झटके।

‘माता-पिता के साथ हुआ भेदभाव याद आ गया’: नस्लवाद पर बात करते समय भावुक हुए माइकल होल्डिंग

दिन का खेल ब्रैथवेट की पारी के साथ हुआ। विंडीज सलामी बल्लेबाज ने 125 गेंदो पर 6 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। लंच से पहले ब्रैथवेट को आउट कर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने ब्रैथवेट का विकेट लिया। जिसके बाद विंडीज टीम ने लगातार विकेट खोए।

TRENDING NOW

186 रन पर पांच विकेट खोने के बाद रोस्टन चेज और डॉवरिच के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी बनाए। चेज 142 गेंदो पर 42 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने लेकिन दूसरे छोर पर डॉवरिच टिके रहे। चेज के आउट होने के बाद कप्तान जेसन होल्डर भी स्टोक्स के ओवर में कैच आउट हुए।

विकेटकीपर बल्लेबाज डॉवरिच ने 115 गेंदो पर 8 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से विंडीज टीम ने 102 ओवरो में 318 रन बनाकर 114 रनों की अहम बढ़त हासिल की।