• Home
  • News
  • England vs West Indies 1st Test: England bowlers using back sweat to shine the ball with saliva use banned

गेंद को चमकाने के लिए थूक की जगह पसीने का इस्तेमाल कर रहे इंग्लिश गेंदबाज

एजिस बॉउल में चल रहे पहले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जैव सुरक्षित वातावरण में वापसी हुई है

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 10, 2020, 12:28 PM IST

Published On Jul 10, 2020, 12:28 PM IST

Last UpdatedJul 10, 2020, 12:28 PM IST

James Anderson @twitter

कोविड-19 महामारी के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (icc)ने गेंद पर लार लगाने पर बैन कर दिया है। कोरोना काल में इंग्लैंड और विंडीज टीम इस समय टेस्ट सीरीज खेल रही हैं। सीरीज का पहला टेस्ट मैच साउथैम्पटन में खेला जा रहा है। इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड के गेंदबाज पीठ के पसीने से गेंद को चमका रहे हैं।

एजिस बॉउल में चल रहे पहले टेस्ट मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की जैव सुरक्षित वातावरण में वापसी हुई है। कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से ही सभी तरह की खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी थी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘लार पर प्रतिबंध लगने के बाद अब पीठ का पसीना अहम बन गया है।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पेसर लुंगी एंगिडी पर बरसे पूर्व दक्षिण अफ्रीकी किकेटर, ये है वजह

उन्होंने कहा, ‘केवल अपना पसीना हालांकि हम गेंद पर आपस में थोड़ा पसीना मिला रहे हैं। मुझे कुछ जिम्मी (एंडरसन) और जोफ्रा (आर्चर) से मिला।’ इंग्लैंड के लिए दूसरे दिन का खेल निराशाजनक रहा। वेस्टइंडीज ने उसकी टीम को पहली पारी में 204 रन पर आउट कर दिया और वुड ने स्वीकार किया कि वे अब तक मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ नहीं दे पाए हैं।

पहले टेस्ट मैच में ब्रॉड की जगह खुद को शामिल किए जाने से हैरान हैं जोफ्रा आर्चर

वुड ने कहा, ‘हमारे लिए यह अच्छा दिन नहीं रहा इसलिए काफी कुछ करने की जरूरत है। मैं कुछ विकेट लेना चाहूंगा। उन्होंने बहुत अच्छी गेंदबाजी की और उन्हें श्रेय मिलना चाहिए लेकिन 204 हमारा लक्ष्य नहीं था। हम 250 या 300 का स्कोर पसंद करते। गेंदबाजी में हमें शुरू से ही लय नहीं मिली। उन्होंने शुरू से अच्छी लाइन व लेंथ से गेंदबाजी की।’

Editor's Pick