- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England vs West Indies, 1st Test, Live Cricket Score: When and where to watch Live streaming in India
ENG v WI 1st Test : जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग
वेस्टइंडीज के इंग्लैंड दौरे के साथ लॉकडाउन के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की फिर से शुरुआत होगी।
Published On Jul 06, 2020, 03:00 PM IST
Last UpdatedJul 06, 2020, 03:00 PM IST
Ben Stokes and Jason Holder
कोरोनावायरस लॉकडाउन के बाद इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की शुरुआत होगी। तीन मैचों की ये ये सीरीज 8 जुलाई से शुरू होगी। पहला टेस्ट द रोज बाउल (साउथैम्प्टन) में खेला जाएगा और दूसरा एवं तीसरा टेस्ट ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में 16 जुलाई एवं 24 जुलाई तक होगा। भारत में भी इस सीरीज का लाइव प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी।
कहां देखे सकेंगे मैच: इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का पहला मैच द रोज बाउल, साउथम्पटन में खेला जाएगा।
भारत में ये मैच दोपहर 3:30 बजे से सोनी सिक्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकेगी।
फैंस में क्रिकेट का बुखार लाइव क्रिकेट की वापसी के साथ आसमान पर पहुंच जाएगा, जब वेस्ट इंडीज और इंगलैंड के बीच विस्डन ट्रॉफी के लिए कड़ी टक्कर होगी। वेस्टइंडीज की नजर विदेशी धरती पर विस्डन ट्रॉफी पर बचाने पर होगी और इस पूरी सीरीज में नये नियमों के कारण क्रिकेट के इतिहास में कई प्रमुख बदलाव देखने को मिलेंगे। स्टैंड खाली पड़े रहेंगे और गेंद को चमकाने के लिए थूक का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध होगा।
राहुल द्रविड़ को मिला था टीम इंडिया का कोच बनने का मौका
टेस्ट सीरीज के बिल्ड-अप के तौर पर, स्पोर्ट्स नेटवर्क ने नासिर हुसैन, माइकल एथरटन और इयान बिशप जैसे महान क्रिकेट खिलाड़ियों की मेजबानी की है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान जो रूट ने भी नेटवर्क के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर सोनी टेन पिट स्टॉप पर आगामी सीरीज, नए नॉर्मल आदि के साथ लाइव क्रिकेट दोबारा शुरू होने के बारे में बात की।