add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

साउथम्पटन टेस्ट: शेन डॉवरिच, क्रैग ब्रैथवेट की पारियों के दम पर वेस्टइंडीज ने 114 रन की बढ़त हासिल की

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज टीम ने 318 रनों का स्कोर खड़ा किया।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 10, 2020 11:03 PM IST

साउथम्पटन टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 318 रन का स्कोर खड़ा किया। विंडीज टीम की ओर से क्रैग ब्रैथवेट और शेन डॉवरिच ने अर्धशतकीय पारियां खेली। जिसके दम पर मेहमान टीम ने 114 रन की बढ़त हासिल की।

इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने तीन विकेट लिए और डॉमिनिक बेस ने दो विकेट झटके।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दिन का खेल ब्रैथवेट की पारी के साथ हुआ। विंडीज सलामी बल्लेबाज ने 125 गेंदो पर 6 चौकों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। लंच से पहले ब्रैथवेट को आउट कर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने ब्रैथवेट का विकेट लिया। जिसके बाद विंडीज टीम ने लगातार विकेट खोए।

186 रन पर पांच विकेट खोने के बाद रोस्टन चेज और डॉवरिच के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी बनाए। चेज 142 गेंदो पर 42 रन बनाकर जेम्स एंडरसन का शिकार बने लेकिन दूसरे छोर पर डॉवरिच टिके रहे। चेज के आउट होने के बाद कप्तान जेसन होल्डर भी स्टोक्स के ओवर में कैच आउट हुए।

विकेटकीपर बल्लेबाज डॉवरिच ने 115 गेंदो पर 8 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली, जिसकी मदद से विंडीज टीम ने 102 ओवरो में 318 रन बनाकर 114 रनों की अहम बढ़त हासिल की।