इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा टेस्ट: जेम्स एंडरसन के 500 टेस्ट विकेट पूरे

500 टेस्ट विकेट लेने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज बने एंडरसन

Edited By : Anoop Dev Singh |Sep 08, 2017, 10:18 PM IST

Published On Sep 08, 2017, 10:18 PM IST

Last UpdatedSep 08, 2017, 10:18 PM IST

जेम्स एंडरसन © Getty Images
जेम्स एंडरसन © Getty Images

वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में चल रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने टेस्ट करियर के 500 विकेट पूरे कर लिए। जेम्स एंडरसन ने वेस्टइंडीज के ओपनर क्रेग ब्रेथवेट को बोल्ड कर इस कारनामे को अंजाम दिया। जेम्स एंडरसन दुनिया के छठे और क्रिकेट इतिहास के सिर्फ तीसरे तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट लिए हैं। जेम्स एंडरसन ने 129वें टेस्ट मैच में 500 विकेट लेने का कारनामा किया।


वैसे आंकड़ों की बात करें तो जेम्स एंडरसन ने दूसरे गेंदबाजों के मुकाबले 500 विकेट लेने के लिए थोड़ा ज्यादा टेस्ट खेले। श्रीलंका के ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने सिर्फ 87 टेस्ट में अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए थे। टीम इंडिया के लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने 105, शेन वॉर्न ने 108 और तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में 500 विकेट लिए थे। वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज कर्टनी वॉल्श ने भी एंडरसन की ही तरह 129 टेस्ट में अपने 500 विकेट पूरे किए थे।

आपको बता दें लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दूसरे गेंदबाज ने अपना 500वां टेस्ट विकेट लिया है। इससे पहले साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने लॉर्ड्स में अपना 500वां विकेट लिया था। लॉर्ड्स दुनिया का इकलौता मैदान है जहां दो गेंदबाजों ने अपने 500 विकेट पूरे किए हैं। एंडरसन के बारे में एक खास बात और है कि उन्होंने अपना पहला, 50वां, 300वां, 350वां और 500 विकेट लॉर्ड्स में ही लिया है। लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड की पहली पारी 194 रन पर सिमटी, वेस्टइंडीज पर 71 रन की बढ़त

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 194 रन पर सिमट गई। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने बनाए, उन्होंने लॉर्ड्स की मुश्किल पिच पर 60 रन की पारी खेली। स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी 38 रनों का योगदान दिया। इस तरह इंग्लिश टीम को वेस्टइंडीज पर 74 रन की बड़ी बढ़त हासिल हुई। वेस्टइंडीज ने सिर्फ तीन गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। कीमार रोच ने 72 रन देकर 5, जेसन होल्डर ने 54 रन देकर 4 विकेट लिए। शैनन गैबरियल ने बेन स्टोक्स का अहम विकेट झटका।

Editor's Pick