• Home
  • News
  • England vs West Indies: Mark Stoneman, Mason Crane named in England Test squad

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, मार्क स्टोनमेन और मेसन क्रेन पहली बार टीम में

कीटन जेनिंग्स, लियाम डॉसन और स्टीवन फिन टीम से निकाले गए।

Edited By : Anoop Dev Singh |Aug 11, 2017, 01:40 PM IST

Published On Aug 11, 2017, 01:40 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2017, 01:40 PM IST

मार्क स्टोनमैन और मेसन क्रेन © Getty Images
मार्क स्टोनमैन और मेसन क्रेन © Getty Images

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हो गया है। इंग्लिश टीम के चयनकर्ताओं ने मार्क स्टोनमैन और मेसन क्रेन को पहली बार टेस्ट टीम में मौका दिया है। इन दोनों के अलावा आईपीएल में चोटिल हुए क्रिस वोक्स की भी टीम में वापसी हुई है। आपको बता दें मार्क स्टोनमैन बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज हैं, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है वहीं मेसन क्रेन लेग स्पिनर हैं जिन्होंने 22 फर्स्ट क्लास मैचों में 65 विकेट हासिल किए हैं।

मीडिया से बातचीत करते हुए इंग्लैंड के सेलेक्टर जेम्स वाइटेकर ने कहा, ‘मार्क स्टोनमैन और मेसन क्रेन को शानदार प्रदर्शन के बाद टीम इंग्लैंड के लिए चुना गया है। कीटन जेनिंग्स अपनी फॉर्म को हासिल करने के लिए डरहम वापिस लौटेंगे। मुझे उम्मीद है कि वो बचे हुए सीजन में रन बनाकर अपनी खोई लय हासिल कर लेंगे। क्रिस वोक्स ने अपनी फिटनेस हासिल कर ली है और इसीलिए उन्हें टीम में चुना गया है।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम- जो रूट(कप्तान), बेन स्टोक्स, एलिस्टर कुक, टॉम वेस्ले, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, मोइन अली, टोबी रोलैंड-जोंस, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, क्रिस वोक्स, मार्क स्टोनमैन, मेसन क्रेन  अब होगी कैरेबियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग की टीमों की भिड़ंत ?

इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज 17 अगस्त से एजबेस्टन में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट हेडिंग्ले में 25 अगस्त से खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 7 सितंबर को लॉर्ड्स में होगा। दौरे पर एकमात्र टी-20 मैच भी होगा जो कि 16 सितंबर को चेस्टर-ली-स्ट्रीट पर होगा। इसके बाद 5 वनडे मैचों की सीरीज 19 सितंबर से शुरू होगी। आखिरी वनडे 29 सितंबर को होगा।

 

Editor's Pick