इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ‘'Black Lives Matter' लोगो पहनेंगे कैरेबियाई क्रिकेटर

इस महीने की शुरूआत में प्रीमियर लीग में सभी 20 क्लबों के खिलाड़ियों ने अपनी शर्ट पर यह लोगो पहना था

Edited By : India.com Staff |Jun 29, 2020, 12:21 PM IST

Published On Jun 29, 2020, 12:21 PM IST

Last UpdatedJun 29, 2020, 12:21 PM IST

मेजबान इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 8 जुलाई से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमें इस समय -अलग तैयारी कर रही हैं. मैच बिना दर्शकों का खेला जाएगा. टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज के क्रिकेटर खेलों में नस्लवाद के विरोधस्वरूप ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ का लोगो अपनी जर्सी के कॉलर पर पहनेंगे.

अमेरिकी अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद इस मसले पर खुलकर बोलने वाले कप्तान जेसन होल्डर ने एक बार फिर एक बयान में कहा ,‘हमारा मानना है कि एकजुटत दिखाना और जागरूकता पैदा करने में मदद करना हमारा फर्ज है .’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईसीसी से स्वीकृत लोगो को एलिशा होसाना ने डिजाइन किया है . इस महीने की शुरूआत में प्रीमियर लीग में सभी 20 क्लबों के खिलाड़ियों ने अपनी शर्ट पर यह लोगो पहना था .

‘हम यहां ट्रॉफी जीतने आए हैं’

होल्डर के हवाले से ईएसपीएन क्रिकइन्फो ने कहा ,‘यह खेलों के इतिहास में और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिये अहम क्षण है .’ उन्होंने कहा ,‘हम यहां विजडन ट्रॉफी जीतने आए हैं लेकिन दुनिया में जो रहा है, उससे भी वाकिफ हैं और इंसाफ तथा समानता के लिये लड़ेंगे.’

होल्डर ने कहा ,‘युवा खिलाड़ियों के एक समूह के रूप में हमें वेस्टइंडीज क्रिकेट के समृद्ध इतिहास की जानकारी है और हमें पता है कि आने वाली नस्ल के लिये हम उस विरासत के वाहक हैं .’

उनका मानना है कि नस्लवाद के मामले में भी डोपिंग और भ्रष्टाचार की तरह कार्रवाई की जानी चाहिए . उन्होंने कहा ,‘हमने यह लोगो पहनने का फैसला हल्के में नहीं लिया. हमें पता है कि चमड़ी के रंग पर टिप्पणी करने पर कैसा लगता है. समानता और एकता जरूरी है . जब तक वह नहीं होगी, हम चुप नहीं बैठ सकते.’

Editor's Pick