क्रैग ब्रेथवेट ने लंबे छक्के के साथ पूरा किया शतक, कर ली क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी

क्रैग ब्रेथवेट ने टेस्ट क्रिकेट का छठवां शतक पूरा किया।

Edited By : Devbrat Bajpai |Aug 27, 2017, 09:57 AM IST

Published On Aug 27, 2017, 09:57 AM IST

Last UpdatedAug 27, 2017, 09:57 AM IST

क्रैग ब्रेथवेट और शाई होप © Getty Images
क्रैग ब्रेथवेट और शाई होप © Getty Images

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ल में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में ओपनर क्रैग ब्रेथवेट ने बेहतरीन शतक जमाया और शाई होप के साथ 246 रनों की साझेदारी निभाते हुए अपनी टीम को संकट से उबारने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। क्रैग ब्रेथवेट का यह टेस्ट क्रिकेट में छठवां शतक है। इस तरह से उन्होंने क्रिस गेल के टेस्ट क्रिकेट में 25 साल की उम्र के पहले 6 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। 24 साल के ब्रेथवेट पिछले 28 सालों में इंग्लैंड की सरजमीं पर शतक लगाने वाले दूसरे ओपनर हैं। पहले गेल थे जिन्होंने यह कारनामा साल 2004 में ओवल में किया था। इस दौरान उन्होंने 87 गेंदों में 105 रनों की पारी खेली थी।

इससे पहले इंग्लैंड के पहली पारी में 258 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज को पहले ही दिन एक झटका लग चुका था। दूसरे दिन जब वे बल्लेबाजी को उतरे तो जो जेम्स एंडरसन ने दो और झटके दे दिए और इस तरह से वेस्टइंडीज टीम लड़खड़ाती नजर आई क्योंकि उनके 35 रनों पर 3 विकेट गिर गए थे। ऐसी विपरीत परिस्थिति में शाई होप ने क्रैग ब्रेथवेट के साथ चौथे विकेट के लिए 246 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे विकेट के रूप में अंतिम सेशन में ब्रैथवेट आउट हुए। उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने बोल्ड कर दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ब्रैथवेट ने 249 गेंदों में 134 रन 17 चौकों और 2 छक्कों की मदद से बनाए। उनके आउट होने के बाद रोस्टन चेज भी चलते बने। दिन की समाप्ति पर शाई होप 147* और जेरेमी ब्लैकवुड 21* रन बनाकर क्रीज पर हैं। साथ ही वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड पर पहली पारी के आधार पर 71 रनों की बढ़त ले ली है। जेम्स एंडरसन ने सबसे ज्यादा 3, वहीं स्टुअर्ट ब्रॉड और बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला है। तीसरे वनडे में एमएस धोनी बनाएंगे ’2 शतक’?

 

इससे पहले इंग्लैंड की पारी 258 रनों पर सिमट गई थी। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 100 और जो रूट ने 59 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा अन्य कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया था। वेस्टइंडीज की ओर से केमार रोंच और शेनन गैब्रियाल ने 4-4 विकेट झटके थे। वहीं, जेसन होल्डर और देवेंद्र बिशू को 1-1 विकेट मिला था।

Editor's Pick