×

T20 WC फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ काली पट्टी बांधकर उतरी इंग्लैंड, वजह जान रह जाएंगे हैरान

T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले ही शनिवार 12 नवंबर को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड इंग्लिश (David English) का 76 साल की उम्र में निधन हो गया।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - November 13, 2022 3:00 PM IST

इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप के फाइनल में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड की टीम के खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी पहनकर खेलते नजर आ रहे हैं। अब सवाल ये है कि इंग्लिश टीम काली पट्टी के साथ क्यों खेल रही है।

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले से एक दिन पहले ही शनिवार 12 नवंबर को इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर डेविड इंग्लिश (David English) का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। इंग्लिश को श्रद्धांजलि दने के लिए इंग्लैंड की टीम ने काला आर्म बैंड लगाया है।

डेविड इंग्लिश को ‘गॉड फादर ऑफ इंग्लिश क्रिकेट’ कहा जाता है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए ट्विटर लिखा, “डेविड इंग्लिश के निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। जीवन के महान कैरेक्टर में से एक। अद्भुत बनबरी फेस्टिवल के जरिए इंग्लैंड को बेहतरीन क्रिकेटर देने वाले इंग्लिश के साथ समय बिताना शानदार था। RIP.”

बता दें, डेविड इंग्लिश का इंग्लैंड के क्रिकेट में एक बड़ा योगदान है। उन्होंने बनबरी फेस्टिवल(Bunbury Festival ) की शुरुआत की थी जिसके जरिए इंग्लैंड को कई बेहतरीन क्रिकेटर मिले।