वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोरोना योद्धाओं के नाम जर्सी पर पहनकर उतरेंगे इंग्लिश क्रिकेटर

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज को #RaiseTheBat सीरीज नाम दिया।

Edited By : Press Trust of India |Jun 22, 2020, 07:51 PM IST

Published On Jun 22, 2020, 07:51 PM IST

Last UpdatedJun 22, 2020, 07:51 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जो रूट (Twitter)

इंग्लैंड के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी ट्रेनिंग शर्ट पर क्रिकेट जगत से जुड़े उन लोगों के नाम लिखेंगे जो कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में जुटे हुए हैं। इन कर्मचारियों की निस्वार्थ सेवाओं के सम्मान में ऐसा किया जाएगा।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने घोषणा की है कि महामारी के कारण द एजेस बाउल और ओल्ड ट्रैफर्ड में खाली स्टेडियम में होने वाली तीन मैचों की सीरीज को कोविड-19 से लड़ रहे लोगों के सम्मान में ‘रेज द बैट’ नाम दिया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

महामारी के कारण मार्च में क्रिकेट प्रतियोगिताएं ठप्प होने के बाद ये पहली प्रतिस्पर्धी क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। आठ जुलाई से एजेस बाउल में शुरू हो रही सीरीज से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों की शर्ट पर चुनिंदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का नाम लिखा होगा।

जिन लोगों का नाम शर्ट पर होगा उनमें डार्लिंगटन मेमोरियल अस्पताल के एनेस्थेसिया और आपात चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. विकास कुमार और पूर्णकालिक नर्स एमिली ब्लैकमोर भी शामिल हैं। विकास खाली समय में न्यूकासल में काउगेट क्रिकेट क्लब की ओर से खेलते हैं जबकि एमिली एस्टवुड बैंक क्रिकेट क्लब में पूर्णकालिक नर्स और वालंटियर हैं।

मैदान पर उतरे पुजारा-उनादकट; सौराष्ट्र के खिलाड़ियों के साथ नेट अभ्यास किया

इस सूची में शिक्षकों, डॉक्टरों, नर्स और सामाजिक कार्यकर्ताओं के नाम शामिल हैं जिन्हें स्थानीय क्रिकेट क्लबों ने नामित किया है।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के हवाले से ईसीबी ने कहा, ‘‘इस लम्हें के लिए हमने लंबा इंतजार किया है और वेस्टइंडीज के बिना हम यहां नहीं होते। इस दौरे के लिए हम उनके आभारी हैं। हम इस सीरीज का इस्तेमाल उनके सम्मान में बैट उठाने के लिए करेंगे। हम गौरव के साथ उनके नाम की शर्ट पहनेंगे।’’

Editor's Pick