- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England wins rain-affected T20 World Cup match against Namibia
ENG vs NAM: नामीबिया को हराने के बावजूद इंग्लैंड के सामने खड़ी है स्कॉटलैंड की मुश्किल
ग्रुप-बी में इंग्लैंड की टीम नामीबिया पर जीत दर्ज करने के बावजूद सुपर-8 के करीब ही पहुंच पाई है. स्कॉटलैंड की हार ही उसे अगले राउंड में पहुंचा पाएगी. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार तीन जीत के बाद अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि स्कॉटलैंड पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है.
Published On Jun 16, 2024, 08:27 AM IST
Last UpdatedJun 16, 2024, 08:27 AM IST
PIC- @ENGLANDCRICKET
T20 वर्ल्ड कप 2024 में वर्षा बाधित मैच में इंग्लैंड ने नामीबिया को DLS मेथड के तहत 41 रन से हरा दिया. इस जीत से इंग्लैंड के सुपर-8 में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा है लेकिन अब उसे ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के मुकाबलें पर निर्भर रहना होगा. अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम स्कॉटलैंड को हरा देती है तो इंग्लैंड का अगले राउंड में जाने का रास्ता साफ हो जाएगा. बता दें, ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया लगातार 3 मैच जीतकर पहले ही सुपर-8 में पहुंच गया है जबकि इंग्लैंड 4 मैचों में 5 अंक के साथ दूसरे पायदान पर है. स्कॉटलैंड के 3 मैचों में 2 जीत के साथ 5 अंक हैं और वह तीसरे पायदान पर है. इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के बीच अब सिर्फ नेट रन रेट का अंतर है.
इंग्लैंड और नामीबिया के बीच खेले गए इस मैच में बारिश के कारण टॉस देरी से हुआ जिससे मैच 10-10 ओवर का कर दिया गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 122 रन बनाए. इसके जवाब में नामीबिया 10 ओवर में 3 विकेट खोकर सिर्फ 84 रन ही बना सकी.
बता दें, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार से गत चैम्पियन टीम ऐसी स्थिति में पहुंचीय लेकिन जोस बटलर की अगुआई वाली टीम ने ओमान पर आठ विकेट से जीत हासिल की. ओमान को महज 47 रन पर समेटने के बाद इंग्लैंड ने यह लक्ष्य महज 3.1 ओवर में हासिल कर लिया जिसमें उसने रिकॉर्ड 101 गेंद के अंतर से जीत दर्ज की. इस परिणाम से इंग्लैंड का नेट रन रेट काफी अच्छा हो गया जो ग्रुप बी में उनके और स्कॉटलैंड के बीच महत्वपूर्ण अंतर है.