इंग्लैंड ने 4.3 ओवर में जीता 5वां टी20, विंडीज के खिलाफ 5-0 से जीती सीरीज

वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान स्टेफनी टेलर ने 15 रन की पारी खेली

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 01, 2020, 03:47 PM IST

Published On Oct 01, 2020, 03:47 PM IST

Last UpdatedOct 01, 2020, 03:47 PM IST

Heather Knight @ getty (file image)

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 से से सीरीज पर कब्जा किया। सीरीज का पांचवां और अंतिम मैच बारिश की वजह से 5-5 ओवर का कर दिया गया था जहां मेजबान इंग्लैंड ने 3 विकेट से जीत दर्ज की।

RCB के ‘मेंटरशिप’ कार्यक्रम में कोहली-पडिक्कल, स्टेन-सैनी बने जोड़ीदार

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मेहमान वेस्टइंडीज की महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 41 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड किसी भी बल्लेबाज के दोहरे अंक में नहीं पहुंचने के बावजूद 4.3 ओवर में सात विकेट पर 42 रन बनाने में सफल रहा।

भारतीय महिला ओपनर ने किया उन नामों का खुलासा जिसको वो IPL 2020 में कर रहीं हैं चीयर

वेस्टइंडीज की तरफ से कप्तान स्टेफनी टेलर ने 15, नताशा मैकलीन ने नाबाद 14 और डींड्रा डोटिन ने 11 रन बनाए। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ओवर में ही दो विकेट गंवा दिये। इसके बाद भी उसके विकेट गिरते रहे।

इंग्लैंड को आखिरी ओवर में सात रन चाहिए थे लेकिन सराह ग्लेन और फ्रान विल्सन रन आउट हो गईं। ऐसे में शकीरा सेलमान की तीन नोबाल वेस्टइंडीज को भारी पड़ गईं। ये पहला मौका है जब कोई महिला टी20 मैच पांच पांच ओवर का खेला गया।

Editor's Pick