add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

England vs India, Only Test: शतक से चूकी शेफाली वर्मा, दूसरे दिन भारत 187/5

ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड ने दूसरे दिन नौ विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित की थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - June 18, 2021 10:24 AM IST

इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रही भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना की अर्धशतकीय पारियों की मदद से मेहमान टीम ने ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन गुरुवार को स्टंप तक पहली पारी में पांच विकेट पर 187 रन बना लिए हैं। हालांकि टीम इंडिया अभी इंग्लैंड के मुकाबले 209 रन पीछे चल रही है।

इंग्लैंड ने दूसरे सेशन में नौ विकेट पर 396 रन बनाकर पारी घोषित की थी। स्टंप्स तक हरमनप्रीत कौर 10 गेंदों पर एक चौके की मदद से चार रन और दीप्ति शर्मा चार गेंदों पर खाता खोल बिना क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड की ओर से कप्तान हीथर नाइट ने दो विकेट लिए जबकि नताली स्काइवर, कैटी क्रॉस और सोफी एक्लेस्टोन को अबतक एक-एक विकेट मिले हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत को शेफाली और मंधाना ने मजबूत शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 167 रन जोड़े। लेकिन कैटी ने शेफाली को आउट कर भारत को पहला झटका दिया और शेफाली अपने करियर के पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ने से चूक गईं। उन्होंने 152 गेंदों पर 96 रन की पारी में 13 चौके और दो छक्के जड़े।

India vs New Zealand, WTC Final: भारत-न्यूजीलैंड के मुकाबले में खलल डाल सकती है बारिश

इसके बाद मंधाना भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सकीं और स्काइवर ने उन्हें आउट कर पवेलियन भेजा। मंधाना ने 155 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 78 रन बनाए। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भारतीय पारी को लड़खड़ा दिया। टीम इंडिया ने इसके बाद महज चार रन के अंतराल पर शिखा पांडे (0), कप्तान मिताली राज (2) और पूनम राउत (2) के विकेट गंवाए।

इससे पहले, इंग्लैंड ने दूसरे दिन छह विकेट पर 269 रन से आगे खेलना शुरू किया और सोफिया डंकली ने 12 तथा कैथरीन ब्रंट ने सात रन से आगे अपनी पारी बढ़ाई। हालांकि, जल्द ही गोस्वामी ने ब्रंट (8) को आउट कर दिया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तानों ने इस टीम को बताया WTC Final जीतने का दावेदार; क्या है माइकल वॉन, एलेस्टर कुक की राय

इसके बाद डंकली ने सोफी एक्लेस्टोन के साथ साझेदारी बनाई और दोनों बल्लेबाजों ने आठवें विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। लेकिन दीप्ति ने एक्लेस्टोन को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। एक्लेस्टोन ने 56 गेंदों पर एक चौके की मदद से 17 रन बनाए।

TRENDING NOW

इंग्लैंड ने लंच तक आठ विकेट पर 357 रन बनाए थे लेकिन लंच ब्रेक के बाद स्नेह ने अन्या श्रुबसोल को आउट किया जिन्होंने 33 गेंदों पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से 47 रन बनाए। श्रुबसोल के आउट होते ही इंग्लैंड ने पारी घोषित कर दी। इंग्लैंड की ओर से डंकली 127 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 74 रन नाबाद रहीं।

भारत की तरफ से स्नेह राणा ने चार विकेट और दीप्ति ने तीन विकेट लिए, जबकि पूजा वस्त्राकर और झूलन गोस्वामी को एक-एक विकेट मिला।