- क्रिकेट न्यूज़
- News
- England Women vs New Zealand Women, 4th ODI: Heather Knight’s England century seals ODI series win over New Zealand
ENGW vs NZW, 4th ODI: Heather Knight की शतकीय पारी, इंग्लैंड ने जमाया सीरीज पर कब्जा
England Women vs New Zealand Women, 4th ODI: हीथर नाइट ने शतकीय पारी खेलते हुए 107 गेंदो में दस चौकों की मदद से 101 रन बनाए.
Published On Sep 24, 2021, 03:25 PM IST
Last UpdatedSep 24, 2021, 03:25 PM IST
इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट ने 10 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली. (PC- ICC)
England Women vs New Zealand Women, 4th ODI: कप्तान हीथर नाइट (101) के शानदार शतक के दम पर इंग्लैंड ने काउंटी ग्राउंड (County Ground, Derby) में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के चौथे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को तीन विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है. अब दोनो टीमों के बीच सीरीज का अंतिम मुकाबला 26 सितम्बर को खेला जाएगा.
इंग्लैंड की कप्तान ने टॉस जीत कर न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 244 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज केटी मार्टिन ने 83 गेंदों में सात चौकों की मदद से सर्वधिक नाबाद 65 रन की पारी खेली. केटी ने अलावा सैथरथवेट ने 86 गेंदो में चार चौकों की मदद से 54 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से चार्लोट डीन ने तीन जबकि अन्या शर्बसोल और फ्रेया डेवीस ने दो-दो विकेट अपने नाम किए.
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 49.3 गेंदो में सात विकेट पर 245 रन बनाए और मैच को जीत लिया. इंग्लैंड की टीम ने सधी हुई शुरुआत की. सलामी बल्लेबाज लौरेन विनफील्ड हिल (33) और टैमी ब्यूमोंट (16) ने पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की.
England win the 4th ODI and take an unassailable 3-1 series lead 🎉
Captain Heather Knight’s magnificent century leading her side to an excellent victory. #ENGvNZ | https://t.co/iZiejr2aXP pic.twitter.com/WVAHm9IlBc
— ICC (@ICC) September 23, 2021
इंग्लैंड को पहला झटका रोव ने विनफील्ड को आउट कर दिया. तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आई कप्तान नाइट ने शतकीय पारी खेलते हुए 107 गेंदो में दस चौकों की मदद से 101 रन बनाए. नाइट के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज एमी एल्लेन जोन्स ने 40 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की और से हनाह रोव ने चार, कप्तान सोफी डिवाइन दो और एमी सैथरथवेट ने एक विकेट लिया.