• Home
  • News
  • England won leeds test because they played the new ball better than india geoffrey boycott 4923982

इंग्लैंड ने लीड्स टेस्ट जीता क्योंकि उन्होंने नई गेंद को भारत से बेहतर खेला: ज्योफ्री बॉयकॉट

भारत और इंग्लैंड के बीच दो सितंबर से चौथा टेस्ट मैच द ओवल में खेला जाएगा।

Edited By : India.com Staff |Aug 30, 2021, 08:34 PM IST

Published On Aug 30, 2021, 08:34 PM IST

Last UpdatedAug 30, 2021, 08:34 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉट (Geoffrey Boycott) ने कहा है कि इंग्लैंड ने तीसरा टेस्ट मैच जीता क्योंकि उसने भारत के मुकाबले नई गेंद से बेहतर खेला।

बॉयकॉट ने द टेलीग्राफ के लिए लिखे कॉलम में लिखा, “इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट इसलिए जीता, क्योंकि उसने भारत से बेहतर नई गेंद को खेला। नई गेंद से पार पाना टेस्ट क्रिकेट में महत्वपूर्ण है और मैच जीतने के लिए काफी प्रभावशाली है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “इंग्लैंड के शीर्ष तीन बल्लेबाजों ने 199 रन बनाए। ये बेहतरीन है। भारत को देखें, विराट कोहली ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैंच गंवाया। लंच तक उनके चार बल्लेबाज आउट हुए, क्योंकि वे नई गेंद के सामने विफल रहे। भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में भी विफल रहे और उनके आठ विकेट महज 63 रन पर ही गिर गए।”

बॉयकॉट का मानना है कि इंग्लैंड अगर बल्लेबाजी में निरंतरता बनाए रखती है तो द ओवल में हेडिंग्ले के नतीजे को दोहरा सकती है। बॉयकॉट ने कहा, “इंग्लैंड को शुरुआत से निरंतरता बनाए रखनी होगी। ओवल में उनके पास 2-1 करने का मौका रहेगा।”

भारत और इंग्लैंड के बीच दो सितंबर से चौथा टेस्ट मैच द ओवल में खेला जाएगा।

Editor's Pick