'पिछले विश्व कप में न्यूजीलैंड से मिली शिकस्त काफी अपमानजनक थी'

इंग्‍लैंड के कप्‍तान इयोन मोर्गन बोले- उस मैच से हमारा मनोबल काफी गिर गया था

Edited By : Press Trust of India |Jul 02, 2019, 08:27 PM IST

Published On Jul 02, 2019, 08:27 PM IST

Last UpdatedJul 02, 2019, 08:27 PM IST

Eoin Morgan @ Getty Image (file image)

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने मंगलवार को कहा कि पिछले विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम से मिली करारी शिकस्त उनके लिए काफी अपमानजनक थी।
न्यूजीलैंड ने 2015 विश्व कप में इंग्लैंड की पारी को 123 रन पर समेटने के बाद 12.2 ओवर में जीत दर्ज कर लिया था।

पढ़ें: भारत को निचले क्रम की बल्लेबाजी में सुधार करना होगा : क्लाइव लॉयड

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड के कप्तान ने हालांकि कहा कि उस हार की बात काफी पीछे छूट चुकी है और सफेद गेंद के क्रिकेट में टीम ने शानदार वापसी की है।

बुधवार को दोनों देशों के बीच होने वाले लीग मैच के विजेता का सेमीफाइनल में स्थान पक्का हो जाएगा जबकि हारने वाली टीम भी अगर-मगर के फेर के साथ अंतिम चार में जगह बनने की दौड़ में रहेगी।

पढ़ें: ‘हिटमैन’ की शतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की बौछार, धोनी भी रह गए पीछे

मोर्गन ने कहा, ‘उस मैच से हमारा मनोबल काफी गिर गया था। एक कप्तान या खिलाड़ी के तौर पर वैसी हार को झेलना अपमानजनक है।’

उन्होंने कहा, ‘न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने यह दिखाया है कि वे अच्छे इंसान है और अपने तरीके से खेलने के साथ जीत भी दर्ज कर सकते है। दुनिया के कई देशों के लिए यह आंखें खोलने वाला है।’

मोर्गन ने कहा, ‘मुझे लगता है उस नतीजे ने विश्व कप में सबको झकझोर दिया था।’

Editor's Pick