एशेज सीरीज: लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुए जेम्स एंडरसन
इंग्लैंड के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोट की वजह से दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं।
Published On Aug 06, 2019, 02:22 PM IST
Last UpdatedAug 06, 2019, 02:22 PM IST
जेम्स एंडरसन © Getty Images
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सीनियर तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोट की वजह से लॉर्ड्स में होने वाले दूसरे एशेज टेस्ट से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आज आधिकारिक बयान में इसकी पुष्टि की।
एंडरसन एजबेस्टन टेस्ट की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे और पहले दिन गेंदबाजी करने भी उतरे थे। लेकिन केवल चार ओवर करने के बाद पैर की मांसपेशियों में तनाव के चलते मैदान से बाहर चले गए। एमआरआई स्कैन के बाद एंडरसन के पैर की चोट का पता चला। हालांकि वो एजबेस्टन टेस्ट में बल्लेबाजी करने भी आए थे।
माना जा रहा था कि 14 अगस्त को शुरू होने वाले लॉर्ड्स टेस्ट से पहले वो फिट हो जाएंगे लेकिन बोर्ड के ऐलान के बाद मामला साफ हो गया है कि एंडरसन दूसरे एशेज टेस्ट में नहीं खेलेंगे।
‘निश्चित करना होगा कि हम स्टीव स्मिथ के लिए मुश्किलें खड़ी कर पाएं’
एंडरसन के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के साथ ही युवा तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के टेस्ट डेब्यू की उम्मीद बढ़ गई है। आर्चर जो कि इस हफ्ते ससेक्स के लिए काउंटी क्रिकेट खेलेंगे, लॉर्ड्स टेस्ट में एंडरसन की जगह ले सकते हैं।